HARYANA प्रदेश में सौर ऊर्जा विज्ञापन में पीएम मोदी और सीएम सैनी की फोटो का किया दुरुपयोग, निजी कंपनी पर दर्ज की एफआईआर
हरियाणा प्रदेश के अंदर के अंदर निजी कंपनी द्वारा विज्ञापन में पीएम व सीएम की फोटो लगाकर गुमराह किया जा रहा है। इस पर कड़ा संज्ञान लिया गया गया है। राजकीय स्कीम के नाम पर नियमों की अनदेखी का मामला प्रकाश में आया है। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के निर्देश पर अंबाला कैंट के महेश नगर पुलिस थाना में एक निजी कंपनी यूनाय एनर्जी के खिलाफ केस दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।
आपको बता दें कि शिकायत के मुताबिक निजी कंपनी ने "प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना (2026-27)" के प्रचार में पीएम नरेंद्र मोदी और हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी की फोटो का बिना अनुमति प्रयोग किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने विज्ञापनों में स्वयं को राजकीय मान्यता प्राप्त बताकर आम जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है।
बता दें कि मामले में प्रतीक और नाम (अनुचित उपयोग निषेध) अधिनियम, 1950 के उल्लंघन का आर है। इस कानून के तहत पीएम या सीएम के नाम और फोटो का व्यावसायिक उपयोग प्रतिबंधित है।
विभागीय कानूनी राय के बाद स्पष्ट हुआ कि कंपनी की गतिविधियां नियमों के अनुरूप नहीं हैं। इसके आधार पर संबंधित अधिकारियों ने पुलिस थाना प्रभारी को केस दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए। पुलिस ने केस दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है। पुलिस जांच में अब कंपनी के मालिक तक पहुंचेगी
महेश नगर पुलिस थाना में 18 अप्रैल 2026 को संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब कंपनी और उसके साझेदारों की भूमिका की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार राजकीय योजनाओं और जनप्रतिनिधियों की छवि का गलत प्रयोग कर जनता को गुमराह करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसे केसों पर रोक लगाई जा सके।
