home page

हरियाणा में नशीला पदार्थ खिलाकर बेसुध किया लुटेरी दुल्हन ने, घर गहने-नकदी समेटकर भागी; पड़ोसियों ने दुल्हन उसकी मां व भाई को पकड़ा

 | 
In Haryana, a thug-like bride drugged a man unconscious, fled the house with jewelry and cash; neighbors apprehended the bride, her mother, and brother
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के झज्जर जिला में पडऩे वाले सुरहा गांव में 4 दिन पहले दुल्हन बनकर महिला पहुंची। उसने अपने ससुरालजनों को सब्जी में नशीला पदार्थ खिलाकर बेसुध कर दिया। इसके बाद गहने व नकदी लेकर फरार होने का प्रयास किया। इस हरकत पर घर के पड़ोसियों को शक हो गया। शक के आधार पर दुल्हन को उसके परिवार सहित पकड़ लिया जबकि लडक़ी का मामा फरार हो गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए सभी को हिरासत में लेकर 3 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। 

तीनों को अदालत में पेश किया गया, जहां से दुल्हन की मां को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है जबकि दुल्हन व उसके भाई को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। 

जानकारी से पता चला है कि सुरहा गांव निवासी हरकेश की शादी 4 दिन पहले पंजाब के अमृतसर के पोटला बस्ती निवासी पलविंद्र कौर से हुई। झज्जर की एक महिला बिचौलिये के माध्यम से इस शादी में करीबन डेढ़ लाख रुपये का लेन-देन हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद दुल्हन ने पहले से बनाई गई योजना के तहत पति, सास और अन्य परिजनों को मंगलवार रात्रि को सब्जी में नशीला कोई पदार्थ मिला कर दिया। जिसे ख्खिलाकर सभी को बेहोश कर दिया। 
परिजन जब अचेत अवस्था में थे उसी समय दुल्हन गहने और नकदी समेटकर एक गाड़ी में फरार हो गई। इस दौरान पड़ोसियों को उस पर शक हो गया और उन्होंने गाड़ी का पीछा किया। 

इसके बाद गाड़ी का पीछा करके दुल्हन पलविंद्र कौर, उसकी मां सर्वजीत कौर और भाई दीपक को पकड़ लिया जबकि दुल्हन का मामा मोहन सिंह मौके से फरार हो गया। पता चला है कि दुल्हन के फरार होने के लिए एक इको गाड़ी की व्यवस्था पहले से की गई थी, जिसमें उसकी मां और भाई दीपक मौजूद थे।

WhatsApp Group Join Now


दुलीना चौक के जांच अधिकारी एएसआई जितेंद्र ने बताया कि सुरहा गांव में दुल्हन व उसके परिवार द्वारा ससुरालजन को नशीला पदार्थ खिलाकर बेसुध कर भागने का प्रयास किया था, इनको ग्रामीणों ने पकड़ लिया। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से एक को एक दिन के रिमांड व 2 को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।