home page

हरियाणा प्रदेश में खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर गड्ढे में गिरा, हादसे में दादा-पोते की दर्दनाक मौत

 | 
In Haryana, a tractor fell into a pit while ploughing a field; a grandfather and grandson died tragically in the accident

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में महेंद्रगढ़ जिले के नांगल चौधरी क्षेत्र में सोमवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया। खेत की जुताई के दौरान ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खड्डे में जाकर गिर गया। इस दुर्घटना में 65 साल का हनुमान और उनके 15 साल के पोते तरुण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इस दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दुर्घटना के बाद स्वजनों में कोहराम मच गया, इस घटना के बारे में पता चलते ही पूरे गांव में मातम छा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि यह दुर्घटना किस कारण से हुई।


ग्रामीण पहुंचे मौके पर 
इस घटना के बारे में पता चलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। करीबन आधा घंटे की मशक्कत के बाद 35 से 40 ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को सीधा कर दोनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल नारनौल भेज दिया गया है। 

WhatsApp Group Join Now