home page

हरियाणा प्रदेश में अश्लील वीडियो बनाकर एमबीबीएस चिकित्सक को किया ब्लैकमेल, कूदी तीसरी मंजिल से

 | 
In Haryana, a woman blackmailed an MBBS doctor by making an obscene video and jumped from the third floor
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में पानीपत से हैं। पानीपत शहर की एमबीबीएस महिला चिकित्सक को अश्लील वीडियो के माध्यम से ब्लैकमेल, एक करोड़ रुपये और आभूषण की मांग करने का केस सामने आया है। इस संबंध में मॉडल टाउन थाना प्रभारी जगमहेंद्र सिंह का कहना है कि जीरो एफआइआर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार लगातार मिल रही धमकियों और मानसिक प्रताडऩा से परेशान होकर चिकित्सक ने घर की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। उनके बॉडी में कई फ्रैक्चर हो गए और अब वह चलने-फिरने में असमर्थ होकर बेड पर है। पीड़िता के भाई और अंकल की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार जांच डीएसपी स्तर पर कराई गई। प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पहले जींद में पिल्लूखेड़ा थाना में जीरो एफआइआर दर्ज की गई। घटनास्थल पानीपत होने के कारण मामला माडल टाउन थाना स्थानांतरित कर दिया।

तेलंगाना में कर रही थी एमबीबीएस
जानकारी के अनुसार पता चला है कि पुलिस शिकायत के मुताबिक साल 2015 में जींद के एक स्कूल में पढ़ाई के दौरान पीड़िता की मोहित नामक एक युवक से पहचान हो गई थी। आरोपित ने स्वयं को संपन्न परिवार से बताकर मित्रता बढ़ा ली और शादी का झांसा दिया। साल 2019 में जब युवती तेलंगाना में एमबीबीएस कर रही थी, तब आरोपित वहां भी पहुंच गया।

WhatsApp Group Join Now

आरोप है कि उसने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बेहोश कर दिया और उसके साथ रेप किया। इसी दौरान अश्लील वीडियो और फोटो बना ली। जब पीड़िता ने विवाह से इंकार किया तो आरोपित ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग शुरू कर दी। आरोप है कि वह कई बार रुपये भी ऐंठ चुका था।

एक करोड़ रुपये लाने का बनाया दबाव
आरोपित ने बाद में पीड़िता पर घर से सोने-चांदी के आभूषण और एक करोड़ रुपये लाने का दबाव बना डाला। शिकायत में मोहित के भाई, बहन और अन्य परिजनों पर भी धमकी देने के आरोप लगाए हैं।