home page

हरियाणा प्रदेश में पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने वाला घायल बदमाश अस्पताल से फरार, कैदी वार्ड के बाहर चार पुलिसकर्मियों की गार्द तैनात थी

 | 
 हरियाणा प्रदेश में पेट्रोल पंप पर फायरिंग करने वाला घायल बदमाश अस्पताल से फरार,
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में करनाल से हैं। करनाल मेरठ रोड स्थित आवर्धन नहर के पास पुलिस मुठभेड़ में घायल होकर पकड़ा गया शातिर बदमाश राजकीयअस्पताल से फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस विभाग में हडक़ंप मच गया। आरोपित पर तरावड़ी के पेट्रोल पंप पर फायरिंग और लूट के प्रयास का मामला दर्ज था।

जानकारी के अनुसार आरोपित की पहचान पंजाब के खरड़ गांव निवासी गुरजीत सिंह पुत्र प्रभजोत सिंह के रूप में हुई है। उसे सीआईए-1 की टीमे 4 दिन पहले मुठभेड़ हुई। इस दौरान उस बदमाश को पकड़ा था। मुठभेड़ में आरोपी के कूल्हे के पास पांव में गोली लगी थी। मौके से पुलिस ने एक पिस्टल और बिना नंबर की मोटरसाईकिल भी बरामद की थी।


बताया जा रहा है कि पुलिस ने घायल बदमाश को उपचार के लिए करनाल के राजकीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। पुलिस को उपचार पूरा होने के बाद आरोपित को औपचारिक रूप से गिरफ्तार कर अदालत में पेश करना था। इसके बाद रिमांड लेकर पूछताछ की तैयारी थी।

 चार पुलिसकर्मियों की गार्द तैनात थी
सामान्य अस्पताल के कैदी वार्ड के बाहर 4 पुलिस कर्मचारी की गार्द तैनात थी। इसके बावजूद आरोपित देर रात्रि करीबन 12 बजे अस्पताल से फरार हो गयया। इसके बाद जैसे ही सूचना अधिकारियों तक पहुंची तो पुलिस टीमों को अलर्ट कर दिया गया। शहर और आसपास के एरिया में आरोपित की तलाश शुरू कर दी गई।

WhatsApp Group Join Now

आरोपी के फरार होने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर प्रश्न उठने लगे हैं। सबसे बड़ा प्रश्र यही है कि 4 पुलिस कर्मचारी की निगरानी के बाद भी घायल बदमाश अस्पताल से कैसे निकल गया।

बताया जा रहा है कि 2 मई की तडक़े करीब सवा 4 बजे आरोपित बिना नंबर प्लेट की काली बाइक पर सवार होकर तरावड़ी स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। उसने पहले सौ रुपये का पेट्रोल डलवाया और फिर अचानक सेल्समैन पर पिस्टल तान दी।

गांव पड़वाला निवासी सेल्समैन सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने कैश निकालने की धमकी दी। इस दौरान सुरेश कुमार ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपित की पिस्टल पर हाथ मार दिया और शोर मचा दिया। इसके बाद आवाज सुनकर गांव तखाना निवासी नरेश कुमार भी मौके पर पहुंच गया।

इसके बाद दोनों ने आरोपित को पकडऩे की कोशिश की। धक्का-मुक्की के बीच आरोपित ने फायर कर दिया। इससे गोली हवा में निकल गई और कोई घायल नहीं हुआ। इस घटना के बाद आरोपित मोटरसाईकिल पर फरार हो गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी।

इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल से गोली का खोल बरामद किया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपित की तलाश में जुटी रही। करीबन 23 दिन बाद गुप्त सूचना पर सीआईए-1 ने आरोपित बदमाश को आवर्धन नहर के पास मुठभेड़ के दौरान काबू कर लिया था।

पुलिस के मुताबिक आरोपी पर पहले से भी 5 से 6 आपराधिक केस दर्ज हैं। आशंका जताई जा रही थी कि वह किसी वारदात की फिराक में था। लेकिन गिरफ्तारी के महज 4 दिन बाद ही उसका पुलिस गिरफ्त से फरार हो जाना अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया है