हरियाणा प्रदेश में नायब सरकार ने गेस्ट टीचर्स के मानदेय में की बढ़ौतरी, अब मिलेगी ये सैलरी?
हरियाणा प्रदेश की नायब सरकार ने गेस्ट अध्यापकों के मानदेय में बढ़ौतरी की है। बता देें कि माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से बढ़ाए गए मानदेय की अधिसूचना जारी कर दी गई है। विभाग के मुताबिक बढ़ा हुआ मानदेय पहली जुलाई 2025 से प्रभावी माना जाएगा। अब जेबीटी अतिथि अध्यापकों का कुल मानदेय बढक़र 36 हजार 700 रुपये प्रतिमाह हो जाएगा, जबकि पीजीटी गेस्ट टीचर्स को अब 49 हजार 400 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा।
इससे पहले जेबीटी शिक्षकों को 35 हजार 920 रुपये और पीजीटी शिक्षकों को 48 हजार 320 रुपये दिए जा रहे थे। शिक्षा विभाग ने यह बढ़ोतरी बेस रेट पर 3 फीसद बढ़ौतरी के आधार पर लागू की है। आदेशों के मुताबिक जेबीटी के 26 हजार रुपये के बेस रेट पर तीन प्रतिशत के हिसाब से 780 रुपये की बढ़ोतरी की गई है,
जबकि पीजीटी के 36 हजार रुपये के बेस रेट पर 1080 रुपये की वृद्धि की गई है।विभागीय आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि अतिथि अध्यापकों का वेतन संशोधित दरों के अनुसार जारी किया जाए। शिक्षा विभाग के आदेश के अनुसार 1 जनवरी 2025 से पहले चरण में 2 फीसद बढ़ौतरी लागू की गई थी।
