home page

हरियाणा प्रदेश में 2 पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर बरसाए ईंट-पत्थर, कई घायल, करीबन 50 लोगों पर एफआईआर

 | 
In Haryana, two groups pelted each other heavily with bricks and stones; several people were injured, and an FIR has been registered against approximately 50 individuals

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश के झज्जर से बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के छावनी मोहल्ला में 2 पक्षों में दीवार बनाने को लेकर विवाद हो गया। इसमें दोनों तरफ से ईंटें भी बरसाई गई, इस झगड़े का इंटरनेट मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक गली में कुछ युवक दोनों तरफ से एक दूसरे पर ईंटें फेंक रहें हैं, वहीं दूसरे वीडियो में कुछ युवक लाठी, डंडों, कस्सी, रॉड के साथ भागते दिखाई दे रहें हैं। इस केसमें पुलिस ने बयान दर्ज कर दोनों पक्षों के 17 लोगों को नामजद कर अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। इस केस को लेकर झज्जर शहर थाना प्रभारी सरिता ने बताया कि छावनी मोहल्ला में दो पक्षों में लड़ाई-झगड़ा होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों पक्षों की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई है जिसके आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

इसलिए शुरू हुआ झगड़ा
पुलिस को दी शिकायत में एक पक्ष के छावनी मोहल्ला निवासी विकास ने बताया कि वह बिजली का कार्य करता है।  उसके घर के आगे शनिवार के दिन गली बनाई जा रही थी। उनके मकान के दूसरी तरफ सुरेश के मकान की पिछली दीवार लगती है। सभी गली वाले उस दीवार के साथ नाली के ऊपर 5 फीट की दीवार बनाना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि इस दौरान शनिवार सुबह गली बनाने का काम चल रहा था और एक ट्रैक्टर ईंटों का भरा हुआ खड़ा था। उसी वक्त योगेश, राजेश अपने साथ लाठी, डंडे, रॉड लेकर करीबन 40-50 लोगों को लेकर आए और आते ही जो भी गली में दिखाई दिया, उन पर लाठी, डंडों, रॉड व ट्रैक्टर में रखी हुई ईंटों से सभी को मारना शुरू कर दिया। 


एक दूसरे पर किया हमला 
बताया जा रहा है कि इस दौरान उसे व उसके भाई को काफी डंडे, रॉड व ईंटें मारी गई और नरेश को भी काफी चोटें आई। इसके अलावा उसकी भाभी को भी मारा और उसका मोबाइल फोन तोड़ दिया गया। इसके बाद वह अपने घर के अंदर चले गए तो आरोपित घर के अंदर भी घुस गए और मारपीट की। आरोपियों ने कहा कि अगर उन्होंने यह दीवार बनाई तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। पुलिस ने शिकायत पर राजेश, योगेश व अन्य 40-50 लोगों पर एफआईआर दर्ज कर ली है।

WhatsApp Group Join Now

दूसरे पक्ष ने डंडों व चाकू से हमला करने का आरोप लगाया
इसी के साथ ही  दूसरे पक्ष के छावनी मोहल्ला निवासी राजेश कुमार ने पुलिस में शिकायत दी है कि उसके पड़ोसी गली में नाजायज दीवार बना रहे थे, जिस बात को लेकर फकीरा व उसका लडक़ा मोनी, देवेंद्र, विकाश, रवि, सुनील, पिंकी, मक्कखन समेत अन्य कुछ व्यक्तियों ने उनके घर के सामने आकर जान से मारने की धमकी दी। उस समय उन्होंने उनको कुछ नहीं कहा। इसके बाद जब मजदूर दीवार बना रहे थे तो उसने उनको दीवार बनाने से रोका, जिस पर उन्होंने उस पर व उसके भाई योगेश पर लाठी, डंडों व चाकू से हमला कर दिया।

गंभीर घायल रोहतक पीजीआई रेफर
इस घटना के बाद उन्होंने डायल 112 पर मोबाइल फोन किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आई और मामला शांत करवाया। पड़ोसियों ने घायलों को सामान्य अस्पताल झज्जर में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। वहीं, इस मामले में पुलिस ने फकीरा, मोनी, देवेंद, विकास, रवि, सुनील, पिंकी, मक्खन, धर्मचंद, नरेश, सुरेंद्र, संजय, मनोज, नवीन, रामेश्वर व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।