home page

गांव मीरपुर में आगजनी की भेंट चढ़ी 26 एकड़ गेहूं की फसल, गांव अरनियांवाली में भी लगी आग

 | 
In Mirpur village, 26 acres of wheat crop was destroyed in a fire, while another fire broke out in Arnianwali village
mahendra india news, new delhi 

सिरसा जिला के गांव मीरपुर में रेलवे लाइन के पास झोंपड़ा रोड पर अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लगने से करीब 26 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। इस आगजनी में किसान वीरेंद्र कुमार, ललित मोहन और अमित चंद की 26 एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई। इसी के साथ ही गांव अरनियांवाली में एक एकड़ गेहूं के भ्भूसे में आग लग गई। आग गांव निवासी ओमप्रकाश के खेत में लगी। जिसे ग्रामीणों ने काबू कर लिया। 

गांव मीरपुर में आग लगने से हुए नुकसान पर भारतीय किसान एकता (बीकेई) के प्रदेशाध्यक्ष लखविंदर सिंह औलख ने कहा कि किसानों की दिक्कतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और किसानों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक 26 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि प्रभावित किसान पहले से ही आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं। 

आगजनी के कारण किसानों के पास खाने के लिए भी गेहूं नहीं बची है और पशुओं के चारे का प्रबंध भी बाहर से करना पड़ेगा। आगजनी से हुए नुकसान को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल नहीं किए जाने के कारण किसानों को राहत नहीं मिल पाती। भारतीय किसान एकता (बीकेई) ने प्रशासन व हरियाणा सरकार से मांग की है कि आगजनी से प्रभावित किसानों की विशेष गिरदावरी कराकर तुरंत मुआवजा दिया जाए तथा हर साल बढ़ रही आगजनी की घटनाओं को देखते हुए अलग से मुआवजे का प्रावधान किया जाए। 

WhatsApp Group Join Now

इस मौके पर गुरदीप सिंह मलेवाला, बलकार सिंह, अमीरचंद, वीरेंद्र कुमार, विमल, जसपाल सिंह, हरपाल सिंह, दारा सिंह, ऋषि कुमार, गुरदयाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, हर्षदीप, निर्मल सिंह, सुरेंद्र, वंश, जग्गा सिंह आदि किसानों ने प्रशासन से अपील की है कि आगजनी से हुए नुकसान की जल्द से जल्द भरपाई करवाई जाए