हिसार व कुरूक्षेत्र की घटना के विरोध में नाथूसरी चौपटा में जजपा ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला
In protest against the incidents in Hisar and Kurukshetra, JJP burnt the effigy of BJP government in Nathusari Chaupata
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा चौक में 17 अप्रैल 2026 को हिसार में जो डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला की गाड़ी के आगे गाड़ी लगा कर किए गए दुर्व्यवहार के खिलाफ सोमवार को हलका ऐलनाबाद जननायक जनता पार्टी ने हरियाणा सरकार का पुतला फूंक कर विरोध जताया।
हलका अध्यक्ष अनिल कासनिया ने बताया कि हरियाणा सरकार कुंभकरणी नींद सोई हुई है। हमारा नायब सैनी सरकार से निवेदन है कि वे इस भ्रष्ट अधिकारी को जल्द से जल्द गिर तार करें, क्योंकि आज पूरे हरियाणा में एक अराजकता का माहौल बना हुआ है। आज हरियाणा में कोई भी आदमी पुलिस थाने में जाने से डरता है, पुलिस का खौफ उसके दिमाग में इतना बैठ चुका है कि हरियाणा की पुलिस बेलगाम हो चुकी है, जो डिप्टी सीएम तक को नहीं ब शा, वह आम आदमी का उसके आगे क्या जोर चलेगा।
आज पूरे हरियाणा में एक ही बात चल रही है कि आज हरियाणा में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चोपट है। इसको लेकर आज जननायक जनता पार्टी ने चोपटा के देवीलाल चौक पर हरियाणा सरकार का पुतला जलाया है और सरकार से मांग की है की सैनी सरकार आप कुंभकरण की नींद छोडक़र हरियाणा प्रदेश को संभालो।
जिस दिन आपने सरकार की शपथ ली थी उसे दिन आपने यह कहा का कि हम गुंडों को हरियाणा से बाहर कर देंगे या तो गुंडे हरियाणा छोड़ दे या गुंडागर्दी छोड़ दें पर गुंडों ने ना तो गुंडागर्दी छोड़ी और ना हरियाणा छोड़ा। अब तो हालत यह है कि आपने पुलिस के गुंडे भी उनके बराबर खड़े कर दिए हैं, जो हरियाणा की आम जनता को डराने का काम करते हैं। यह हरियाणा स्वर्गीय चौधरी देवीलाल चौटाला के सपनों का हरियाणा है इसको हरियाणा की जनता यू पी और बिहार नहीं बनने देगी। वह दुष्यंत चौटाला ही था,
जिसने पूरे हरियाणा में गांव दर गांव की अस्थाई मंडियां बनाकर के किसान का एक-एक दाना खरीदने का काम किया और 48 घंटे में किसान की फसल का एक-एक पैसा उसके खाते में डालने का काम किया। आज हरियाणा सरकार ने राजनीतिक द्वेष भावना रखते हुए जो 7 तारीख को कुरुक्षेत्र में इनसो का प्रोग्राम हुआ था, उसके ऊपर भी दिग्विजय सिंह और अन्य इनसो नेताओं पर एफ आई आर दर्ज की। हिसार और कुरुक्षेत्र की घटना की जजपा कड़ी निंदा करती है।
