home page

SIRSA में झाड़-फूंक के बहाने दसवीं क्लास की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाला तांत्रिक बाबा चढ़ा पुलिस की हत्थे

 | 
In Sirsa, a tantric baba who raped a minor tenth class student on the pretext of exorcism was arrested by the police
Mahendra india news, new delhi

सिरसा महिला विरुद्ध अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला की महिला थाना पुलिस ने झाड़-फूंक के बहाने दसवीं क्लास की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने के गंभीर मामले में गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए महिला थाना में तैनात महिला उप निरीक्षक कोमल सिंह ने बताया कि पीड़िता अपने परिजनों के साथ महिला थाना में आकर महिला अधिवक्ता तथा महिला पुलिस कर्मियों की मौजूदगी में बयान दर्ज करवाए।

पीड़िता ने बताया कि बीती 23 मई 2026 को तांत्रिक बाबा उनके घर पर आया और एक बंद कमरे में बैठकर झाड़-फुंक के बहाने समस्याओं का समाधान करने लगा । हमारे घर के अन्य सदस्य भी कमरे में जाकर अपनी समस्याएं रख रहे थे । पीड़िता ने बताया कि जब उसकी बारी आई तो तांत्रिक बाबा ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और कहा किसी को बताया तो तुम्हें और तुम्हारे परिवार को जान से मार दूंगा ।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाने के उपरांत लीगल एडवाइजर एवं मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता तथा पॉक्सो, एवं एससी एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत महिला थाना SIRSA मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने आरोपी लाल मोहम्मद को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है ।

WhatsApp Group Join Now