सिरसा में घरेलू कलह के चलते महिला ने बेटे के साथ भाखड़ा नहर में लगाई छलांग, महिला सुरक्षित, बच्चे की तलाश जारी
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों मेें सिरसा से हैं। सिरसा जिला के गांव माखा में घरेलू कलह के चलते एक महिला द्वारा 7 महीने के बच्चे के साथ भाखड़ा नहर में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक महिला की पहचान खोखर निवासी के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, महिला ने अपने 7 माह के बेटे के साथ भाखड़ा नहर में छलांग लगा दी। इस घटना के बाद गांववासियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला को नहर से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। हालांकि, महिला का 7 महीने का बच्चा नहर के तेज बहाव में बह गया, बच्चे की तलाश की जा रही है।
जानकारी के अनुसार महिला ने घरेलू कलह के चलते यह कदम उठाया। बच्चे की तलाश के लिए स्थानीय स्तर पर प्रयास जारी हैं। समाचार लिखे जाने तक गोताखोरों की सहायता से बच्चे की तलाश जारी थी।
