home page

सिरसा में नशे के आरोपियों की जमानत कराने से इंकार, सिरसा शहर के वार्ड महिला पार्षद के बोर्ड पर पोती कालिख

 | 
news
mahendra india news, new delhi

सिरसा शहर की महिला पार्षद एडवोकेट चंचल रानी के नाम के बोर्ड पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कालिख पोत देने का मामला सामने आया है। महिला पार्षद चंचल रानी पार्षद का दावा है कि यह हरकत उन व्यक्तियों की है जो उनके द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों से नाखुश हैं और विशेष रूप से इसलिए क्योंकि उन्होंने नशे के आरोप में पकड़े गए कुछ लोगों की जमानत कराने से साफ इंकार कर दिया था।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार देर रात्रि कुछ असामाजिक तत्वों ने पार्षद के बोर्ड पर काला पेंट कर दिया। इस घटना की सूचना उन्हें रात्रि करीबन 11 बजे मिली। इस कृत्य के पीछे मुख्य रूप से नशे के कारोबार से जुड़े व्यक्ति यों का हाथ होने का संदेह जताया जा रहा है, जिन्हें महिला पार्षद एडवोकेट का सख्त रवैया रास नहीं आ रहा है।

महिला पार्षद ने बताया कि वह खुद भी आज पुलिस में इस संबंध में शिकायत दी है। उनका स्पष्ट कहना है कि शिकायत देने का मकसद केवल बोर्ड पर कालिख पोतने का विरोध करना नहीं है, बल्कि ऐसे असामाजिक तत्वों के बढ़ते हौसलों को तोडऩा है।