सिरसा में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर दोषियों की जमानत कराने वाला व्यक्ति पुलिस को पुलिस ने दबोचा
सिरसा SP दीपक सहारन के निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए जिला की सिविल लाइन थाना पुलिस ने फर्जी आधार फर्जी दस्तावेजों के आधार पर छीना झपटी के मामले में बठिंडा के दोषी व्यक्ति की जमानत करवाने के मामले में एक आरोपी को काबू कर लिया है ।
सिविल लाइन थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने बताया कि माननीय अदालत के आदेश प्राप्त हुए की आरोपी मुकेश पुत्र लाल चंद निवासी अग्रोहा जिला हिसार ने चौबर्जा निवासी एक व्यक्ति की फर्द पर अपनी फोटो लगाकर खुद को चौबर्जा निवासी बताते हुए फर्द पर जाली हस्ताक्षर कर फर्द ले ली और छीना छपटी के मामलें में सिरसा जेल में बंद आरोपी बठिंडा निवासी बलकरण सिंह की जमानत करवा दी ।
माननीय अदालत द्वारा जमानतदार के दस्तावेजों की जांच की, तो वे फर्जी पाए गए । इस पर माननीय कोर्ट ने फर्द पर जाली हस्ताक्षर व फर्जी फोटो लगाने के मामले में जमानत लेने वाला आरोपी मुकेश पुत्र लाल चंद निवासी अग्रोहा जिला हिसार को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा तो वह कोर्ट में पेश नहीं हुआ । सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि माननीय अदालत के आदेश प्राप्त होने पर आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाना में विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी ।
जांच के दौरान सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम में महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मुकेश पुत्र लाल चंद को काबू कर आरोपी से पुछताछ की जा रही है,और पूछताछ के दौरान फर्जी दस्तावेज के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में विस्तार से पूछताछ की जाएगी जो भी व्यक्ति इस नेटवर्क में संलिप्त पाया गया उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की । उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल में बंद करवाया गया है ।
