home page

SIRSA में तीन बाणधारी संस्था ने ठंडे-मीठे पानी से बुझाई राहगीरों की प्यास

 | 
In Sirsa, the 'Teen Baandhari Sanstha' quenched the thirst of passersby with cool, sweet water

Mahendra india news, new delhi
सिरसा तीन बाणधारी संस्था की ओर से प्रचंड गर्मी के प्रकोप को देखते हुए एलआईसी रोड SIRSA पर ठंडे-मीठे जल की छबील लगाई गई। संस्था के प्रधान प्रेम कुमार ने कहा कि गर्मी का प्रकोप दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। भीष्ण गर्मी से हर कोई हल्कान है। उन्होंने कहा कि गर्मी में प्यासे को पानी मिल जाए, इससे बड़ी कोई सेवा नहीं हो सकती। संस्था की ओर से समय-समय पर इस प्रकार के आयोजन किए जाते हैं, ताकि गर्मी से लोगों को राहत मिल सके।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा भी संस्था की ओर से समाजसेवा के अनेक कार्य समय-समय पर किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंद व असहाय लोगों की मदद की जा सके। इस मौके पर हरीसिंह लुहाणीवाल (लक्ष्मी स्वीट्स), वधवा मोबाइल से कृष्ण वधवा, अजय वधवा, राहुल वधवा, गौरव नरूला, श्रीराम फेब्रिकेटर्स, विनित कटारिया, लवप्रीत कौड़ा, जुगल बंसल, विनोद कुमार, दीक्षा, विजय ठकराल, डा. लाल, अशोक धींगड़ा, मनदीप कंबोज, आकाशदीप कंबोज, उपप्रधान ऋषि कुमार, मनीष दुआ सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।