home page

गर्मी के मौसम में छत, दीवार या जमीन जानिए किस जगह पर लगाना चाहिए एसी का आउटडोर यूनिट

 
In summer, find out where the outdoor AC unit should be installed: on the roof, wall, or ground
 | 
news
mahendra india news, new delhi

गर्मी का असर तेजी से बढ़ता जा रहा है। इस मौसम में गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई एसी लगाना चाहता है। गर्मी से निजात पाने में एसी काफी कारगर होता है। हालांकि, एसी इंस्टॉल कराते व्यक्ति कई व्यक्ति केवल इनडोर यूनिट पर ध्यान देते हैं और आउटडोर यूनिट की सही स्थान चुनने में गलती कर देते हैं। 


एससी विके्रेता मुकेश कुमार ने बताया कि एसी का आउटडोर यूनिट अगर गलत जगह पर लगाया जाए तो बिजली की खपत काफी बढ़ सकती है। इससे कूलिंग भी कम हो सकती है और मशीन के जल्दी खराब होने की संभावना भी बढ़ जाती है। आपको आउटडोर यूनिट को किसी ऐसी जगह लगाना चाहिए, जहां हवा का सही प्रवाह बना रहता हो और धूप, धूल व पानी का असर कम हो।

छत पर एसी आउटडोर यूनिट लगाने के क्या लाभ और सावधानियां हैं?
अगर आपके घर की छत खुली और हवादार है, तो यहां पर आप आउटडोर यूनिट को लगा सकते हैं।
छत पर यूनिट लगाने से गर्म हवा आसानी से बाहर निकल जाती है और मशीन ओवरहीट भी नहीं होती है।
हालांकि, इस बात का ध्यान रखें कि सीधे तेज धूप पडऩे से यूनिट के ऊपर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।
इस कारण शेड लगाना फायदेमंद रहता है।
यह भी ध्यान दें कि इंस्टॉलेशन मजबूत स्टैंड पर होना चाहिए ताकि कंपन और आवाज कम हो

WhatsApp Group Join Now


आउटडोर यूनिट जमीन पर लगाने से क्या नुकसान हो सकता है?
कई व्यक्ति आउटडोर यूनिट को जमीन पर भी लगाते हैं।
हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि यहां धूल, बारिश और पानी का खतरा ज्यादा रहता है।
एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि यूनिट को सीधे जमीन पर रखने के बजाय ऊंचे प्लेटफॉर्म पर लगाना सही रहता है।
इससे पानी भरने और जंग लगने जैसी समस्याओं से बचाव हो सकता है