home page

गर्मी के मौसम में फ्रिज का नहीं मटके का पानी पीए, मटके का पानी पीने से गजब के फायदे

In summer season, drink water from earthen pot instead of refrigerator, there are amazing benefits of drinking water from earthen pot.
 
 | 
In summer season, drink water from earthen pot instead of refrigerator, there are amazing benefits of drinking water from earthen pot.
गर्मी का मौसम शुरू हो गया है। कई प्रदेशों में तपीस बढऩे से लू का असर सा होने लगा है। इस तपती गर्मी से बचने के लिए फ्रिज का पानी न पीकर मटका का पानी पीऐ। इइसका पानी जितना ठंडा होता है, सेहत के लिए भी उतना ही लाभदायक है। कई घरों में तो मिट्टी के घड़े की पूजा भी की जाती है। यह पानी को ठंडा रखने के साथ कई सेहत संबंधी परेशानियों से बचाने में मददगार है।


मटके के पानी से ये मिलेंगे फायदे, जानकर हो जाएंगे हैरान
गले के लिए फायदेमंद
आपको बता दें कि अगर गर्मी में आप फ्रिज का ठंडा पानी पीते हैं, तो इससे गला खराब हो सकता है या अन्य मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, बहुत अधिक ठंडा होने के कारण यह बॉडी को प्रभावित करता है। जबकि मिट्टी के मटके का पानी बहुत ठंडा होने के साथ गले पर शांत प्रभाव देता है।

लू से बचाता है
गर्मी के मौसम में लू लगना बहुत ही आम परेशानी होती है। आप इससे बचने के लिए मिट्टी के बर्तन में रखे पानी का सेवन कर सकते हैं। यह पानी विटामिन और खनिज से भरपूर होता है। जो बॉडी में ग्लूकोज के स्तर को बनाए रखने में मददगार है।

मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है
आपको बता दें कि अक्सर प्लास्टिक की बोतल से पानी पीते हैं। जो हमारे लिए जहर का काम करता है। इसमें मौजूद बिस्फेनॉल जैसे जहरीले रसायन बॉडी को कई तरह से नुकसान पहुंचाता है। तो वहीं, मिट्टी के घड़े का पानी पीने से टेस्टोस्टेरोन का स्तर संतुलित रहता है और बॉडी के मेटाबॉलिज्म में भी सुधार होता है।

पेट से जुड़ी समस्या
मटके का पानी पीने से एसिडिटी और पेट से जुड़ी अन्य परेशानी से राहत पा सकते हैं। अगर गर्मी के मौसम में नियमित रूप से मटके का पानी पीते हैं, तो इसे प्रतिदिन जरूर साफ करें। गंदे मटके में फंगी लग सकती है, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।

नोट: ये समाचार सामान्य सूचना व जागरूक करने के लिए हैं और इन्हें चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी प्रश्र या परेशानी हो तो हमेशा अपने चिकित्सक से परामर्श लें