home page

एम डी एच वी पी एन एल के साथ चारों यूटिलिटी के अधिकारियों के साथ बैठक में कर्मचारियों की निम्नलिखित मुद्दों पर सहमति बनी

In the meeting with the officials of all the four utilities along with MDHVPNL, the employees agreed on the following issues
 | 
news

mahendra india news, new delhi

 पंचकूला के सेक्टर 6 में स्थित शक्ति भवन के द्वितीय तल पर अतिरिक्त मुख्य सचिव के निर्देशानुसार  एम डी एच वी पी एन एल के साथ चारों यूटिलिटी के अधिकारियों के साथ राज्य प्रधान  इक़बाल चंदाना की अध्यक्षता में केन्द्रीय कमेटी, एचएसईबी वर्कर्स यूनियन, हेड ऑफिस भिवानी (रजि. नं. 292) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में यूनियन द्वारा दिनांक 05.02.2026 को प्रस्तुत मांग-पत्र के सभी बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी है, जिसकी Minutes of Meeting (MoM) शीघ्र जारी की जाएगी।

बैठक में निम्नलिखित मुद्दों पर सहमति बनी है :-

1. कर्मचारियों को Risk Allowance दिए जाने के प्रस्ताव पर गंभीर चर्चा हुई तथा सभी तथ्यों सहित प्रस्ताव सरकार को भेजने पर सहमति बनी। साथ ही बिजली लाइन पर दुर्घटनाओं से बचाव हेतु सभी कर्मचारियों को T&P Kit उपलब्ध करवाने पर सहमति बनी।
2. ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी यूनियन से बातचीत किए बिना किसी भी प्रकार से लागू नहीं की जाएगी।
3. Ex-Gratia Policy 2019 में न्यूनतम 5 वर्ष सेवा एवं 52 वर्ष आयु की शर्त को हटाने पर सहमति बनी। साथ ही LDC/UDC के लिए शैक्षणिक योग्यता हरियाणा सरकार की तर्ज पर करने पर सहमति बनी। इस संबंध में MD Coordination में एजेंडा रखकर अनुमोदन करवाया जाएगा।


4. UHBVN एवं DHBVN में DC Rate कर्मचारियों की पिछले लगभग 6 वर्षों से लंबित वेतन वृद्धि एवं “समान काम-समान वेतन” लागू करने के संबंध में उचित कार्यवाही कर एरियर सहित वेतन बढ़ाने का पूर्ण आश्वासन दिया गया।
5. जो ALM/LM कर्मचारी अपने होम सर्कल से बाहर कार्यरत हैं, उनके संबंध में SE/HR-Admin को नीति बनाकर शीघ्र होम सर्कल में पोस्टिंग देने हेतु निर्देशित करने पर सहमति बनी।

WhatsApp Group Join Now


6. UHBVN में Common Cadre (LDC/UDC) की वरिष्ठता सूची तैयार कर जल्द से जल्द पदोन्नति करने का आश्वासन दिया गया।
7. Electricity Allowance, Shift Allowance, वर्दी भत्ता एवं Transport Allowance बढ़ाने पर सहमति बनी।
8. UHBVN में कर्मचारियों के खातों में Half Margin राशि डालने की प्रक्रिया की समीक्षा किए जाने पर सहमति बनी।
9. ASSA से SAA तथा GSO से JE Below Status की पदोन्नति शीघ्र करने का आश्वासन दिया गया।
10. UHBVN में SA/ALM पदोन्नति हेतु न्यूनतम 5 वर्ष की सेवा शर्त को घटाकर 2 वर्ष कपर सहमति बनी।

11. Cashless Mediclaim योजना में सभी बीमारियों को शामिल करने के प्रस्ताव पर सहमति बनी।
12. UHBVN में ALM/SA का Safety Code Test, HPTI पंचकूला से करवाने की बजाय संबंधित DDOs द्वारा करवाने पर सहमति बनी।
13. ACP, Loan एवं Promotion लाभ को Charge Sheet एवं Show Cause Notice के कारण रोके जाने वाली शर्तों की समीक्षा किए जाने पर सहमति बनी।
14. Re-Structuring के मुद्दे पर पुनः विचार करने पर सहमति बनी।

मांग-पत्र में शामिल अन्य सभी मुद्दों पर भी गंभीर विचार-विमर्श किया गया तथा अधिकारियों द्वारा उन पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया।


 यदि इस संबंध में एक सप्ताह के भीतर विभाग द्वारा कोई उचित एवं संतोषजनक कार्यवाही नहीं की जाती है, तो शीघ्र ही एचएसईबी वर्कर्स यूनियन द्वारा हाउस की बैठक बुलाकर आंदोलन की आगामी रूपरेखा तैयार की जाएगी मीटिंग में राज्य महासचिव यशपाल देशवाल मुख्य संगठन कर्ता विनोद शर्मा वरिष्ठ उप प्रधान अशोक शर्मा राज्य प्रेस सचिव श्याम लाल खोड वित्त सचिव अनिल पहल ऑडिटर मनोज सैनी उप महासचिव सतेंद्र सहारण व विजय हुड्डा  चेयरमैन अनिल कौशिक व कानूनी सलाहकार विकास नेहरा मौजूद रहे

जारी कर्ता
श्याम लाल खोड
राज्य प्रेस सचिव 
एचएसईबी वर्कर्स यूनियन
हेड ऑफिस, भिवानी (रजि. नं. 292)