home page

हरियाणा के इस गांव में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, तेजधार हथियार से किया हमला

 | 
  हरियाणा के इस गांव में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, तेजधार हथियार से किया हमला
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के फतेहाबाद जिला में पडऩे वाले जांडली खुर्द गांव में नशे के आदी व्यक्ति ने चारपाई पर सो रही अपनी पत्नी पर तेजधार कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बारे में तब पता चला जब स्कूल से घर लौटे बच्चों ने अपनी मां को खून से लथपथ हालत में चारपाई पर पड़ा देखा। बच्चों ने जब मां की हालत देखी तो शोर मचाया और अपने ताऊ बलिंदर सिंह को सूचना दी। इसके बाद बलिंदर सिंह ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापनसूचना मिलने पर डायल 112 के इंचार्ज जिले सिंह मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई को दी।  पुलिस टीम मौके पर पहुंची और उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया।


 घटना की गंभीरता को देखते हुए फतेहाबाद एसपी दीपांशी सिंगला भी गांव जांडली खुर्द पहुंचीं और मौके का निरीक्षण किया। वहीं मृतका के मायके पक्ष के लोग भी सूचना मिलने पर गांव पहुंच गए। जानकारी के अनुसार जांडली खुर्द निवासी 40 साल का सुखविंदर सिंह कई वर्षों से विभिन्न प्रकार के नशों का आदी है। इसी कारण घर में अक्सर झगड़ा होता रहता था। घर के हालात ऐसे थे कि 35 वर्षीय सुदेश देवी को बच्चों के पालन-पोषण के लिए स्वयं दिहाड़ी मजदूरी करनी पड़ती थी, क्योंकि उसका पति मजदूरी से कमाई गई अधिकांश रकम नशे में खर्च कर देता था।

थाना प्रभारी ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि महिला की हत्या उसके पति सुखविंदर सिंह द्वारा किए जाने की प्राथमिक सूचना मिली है। आरोपी घटना के बाद से मौके से फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम टीम की मदद से मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और शव को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

WhatsApp Group Join Now