हरियाणा के इस गांव में घर में घुसकर युवक की कर दी हत्या, कस्सी-डंडों से हमला, दो महिलाओं समेत चार के खिलाफ केस दर्ज
हरियाणा की बड़ी खबरों में कैथल से हैं। नरवल गांव में सोमवार को मामूली कहासुनी ने खूनी रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के 2 पक्षों के बीच हुए विवाद हो गया। इस विवाद में 30 वर्षीय संदीप की घर में घुसकर कस्सी और डंडों से हमला कर मर्डर कर दिया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। हरियाणा पुलिस ने मामले में 2 महिलाओं समेत 4 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव में बढ़ा तनाव
बताया जा रहा है कि मृतक और आरोपी पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। पुलिस ने एहतियात के तौर पर गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है ताकि कोई तनावपूर्ण स्थिति न बने। इस घटना के बारे में मृतक की पत्नी रीना के मुताबिक उसके पति के चाचा और उनके परिवार की महिलाओं के साथ आपसी कहासुनी हुई।
आरोप है कि इस विवाद के दौरान आरोपी पक्ष गाली-गलौज और मारपीट पर उतर आया। इसी दौरान संदीप कुमार वहां पहुंचा और इसका विरोध किया जिस पर आरोपियों ने उस पर कस्सी, डंडों और लात-घूंसों से ताबड़तोड़ हमला किया। इससे संदीप के काफी गंभीर चोट लग गई। इस से कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
दुखों का पहाड़ टूटा परिवार पर
मृतक संदीप के छोटे भाई की पत्नी रीतू ने बताया कि संदीप कुमार अपने पीछे पत्नी और 3 छोटे बच्चों को छोड़ गया है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, गांव में भी शोक का माहौल है। राजौंद थाना प्रभारी सतपाल शर्मा ने बताया कि मृतक पक्ष की शिकायत पर 2 महिला और 2 पुरुषों के खिलाफ मर्डर करने का केस दर्ज किया है। इस केस की निष्पक्ष जांच कर आगामी कार्रवाई होगी।
