home page

मौसम आज रहेगा खराब: 17 प्रदेशों में आंधी-भारी बरसात का अलर्ट, ओले गिरने की भी चेतावनी

 | 
Inclement weather today: Alert issued for storms and heavy rain across 17 states; warning of hailstorms as well

mahendra india news, new delhi
मौसम में आज सोमवार यानि 22 जून को देश के कई राज्यों में एक बार फिर मानसून ने रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग ने 17 प्रदेशों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वानुमान के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल-सिक्किम के लोगों की मुसीबतें बढ़ सकती है, क्योंकि यहां पर आज सोमवार 22 जून को भारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान कई इलाकों में बिजली गिरने, जलभराव और भूस्खलन होने की संभावना है।

मौसम विभाग की माने तो 23 जून 2026 के आसपास महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड और बिहार के कुछ और हिस्सों और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के आगे बढऩे के लिए हालात अनुकूल हैं।

17 प्रदेशों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक, 17 प्रदेशों में तेज हवाओं के साथ 22 जून को बरसात हो सकती है। अगले दो दिनों के दौरान पूर्वी भारत, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में तथा अगले 24 घंटों के दौरान तटीय आंध्र प्रदेश, रायलसीमा और तेलंगाना में मध्यम से गंभीर आंधी-तूफान की गतिविधि होने की संभावना है। इस दौरान 40 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। वहीं अगले 24 घंटों के दौरान जम्मू-कश्मीर में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और को राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है।