home page

आज मौसम रहेगा खराब: 15 प्रदेशों में आंधी-तूफान के साथ झमाझम बरसात की चेतावनी, ओले गिरने का भी अलर्ट

 | 
Inclement weather today: Warning of thunderstorms and heavy rain across 15 states; hail alert also issued

mahendra india news, new delhi

मौसम में आज सोमवार यानि 6 जुलाई को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली से लेकर तमिलनाडु तक बरसात का सिलसिला शुरू हो गया है। इस बीच मौसम विभाग ने 15 प्रदेशों झमाझम बरसात, आंधी और तूफान का अलर्ट जारी किया है। इन प्रदेशों में बरसात के दौरान तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जिसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। इसलिए लोगों से अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। इन हवाओं से किसानों की फसलों को भी नुकसान पहुंच सकता है। ।

इन 15 प्रदेशों में अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दिल्ली
उत्तर प्रदेश
बिहार
राजस्थान
महाराष्ट्र
मध्य प्रदेश
पश्चिम बंगाल
तमिलनाडु
हिमाचल प्रदेश
उत्तराखंड
झारखंड
छत्तीसगढ़
ओडिशा
असम
त्रिपुरा

दिल्ली-एनसीआर में कल कैसा रहेगा मौसम
दिल्ली-एनसीआर में 6 जुलाई को बारिश और आंधी तूफान का अलर्ट है। इसके साथ ही लक्ष्मी नगर, पटपडग़ंज, मयूर विहार, प्रीत विहार, आनंद विहार, कृष्णा नगर, गांधी नगर, शाहदरा, सीलमपुर, त्रिलोकपुरी, कोंडली, मंडावली, पांडव नगर, वसुंधरा एन्क्लेव और दिलशाद गार्डन सहित पूर्वी दिल्ली में भी झमाझम की चेतावनी है। इस दौरान 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।