home page

IND vs NZ Test Series 2026: कल से शुरू होगी टेस्ट सीरीज, न्यूजीलैंड में कैसा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड?

 | 
NEWS

mahendra india news, new delhi 

 भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच कल वीरवार यानि 19 नवंबर 2026 से 2 मुकाबलों की टेस्‍ट सीरीज शुरू होने जा रही है। बता दें पहला मुकाबला वेलिंगटन में खेला जाएगा। न्‍यूजीलैंड की टीम अपनी घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर इंडियां को टेस्ट हराने के लिए उतरेगी। वहीं, शुभमन गिल के नेतृत्‍व वाली इंडिया टीम की कोशिश दोनों टेस्‍ट जीतकर ICC विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप फाइनल की दौड़ में बना रहने की कोशिश करेगी। हालांकि, न्यूजलेंड की टीम के सामने यह काम आसान बिलकुल नहीं होगा।

वैसे देखें तो इंडिया टीम का न्‍यूजीलैंड की सरजमीं पर रिकॉर्ड बहुत अच्‍छा भी नहीं है। ऐसे में 'गिल ब्रिगेड' को एड़ी-चोटी का जोर लगाकर कुछ करिश्‍मा करना होगा। चलिए गौर करते हैं कि भारतीय टीम का न्‍यूजीलैंड में टेस्‍ट रिकॉर्ड कैसा है?
 

10 सीरीज खेली
बता दें कि भारतीय टीम ने न्‍यूजीलैंड में अब तक कुल 10 टेस्‍ट सीरीज खेली, जिसमें से केवल 2 बार वो सीरीज जीतने में कामयाब रही। इंडिया ने सबसे पहले मंसूर अली खान पटौदी की कप्‍तानी में 4 मुकाबलों की सीरीज में 3-1 की बढ़त हासिल की। इसके बाद उसे अगली सीरीज जीतने के लिए 41 साल का इंतजार करना पड़ा।

भारत ने 2009 में एमएस धोनी की कप्‍तानी में दूसरी बार न्‍यूजीलैंड में टेस्‍ट सीरीज जीती। उस वक्त इंडिया ने एक -0 से सीरीज अपने नाम की थी। इसके अलावा न्‍यूजीलैंड का दबदबा रहा। बता दें कि भारत ने 10 में से 2 बार टेस्‍ट सीरीज जीती। न्‍यूजीलैंड ने छह बार सीरीज जीती और 2 बार सीरीज ड्रॉ पर खत्म हुई।

WhatsApp Group Join Now

मुकाबलों का परिणाम
इंडिया ने 68 वर्षं में न्‍यूजीलैंड में 25 टेस्‍ट मैच खेले। इसमें से इंडिया ने केवल पांच जीत दर्ज की, जिसमें से 1968 में 3 जीत मिली। इंडिया ने जब न्‍यूजीलैंड का दौरा किया, तब उसे व्‍हाइट वॉश झेलना पड़ा था। भारत का न्‍यूजीलैंड की धरती पर आंकड़ा अच्‍छा नहीं है और भारतीय टीम की कोशिश इसे सुधारने की होगी।