नाथूसरी चौपटा के दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं तीज उत्सव का आयोजन
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा के नोहर रोड स्थित दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर एक भव्य एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में चारों ओर राष्ट्रभक्ति का वातावरण देखने को मिला और विद्यार्थियों एवं स्टाफ ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 12वीं की टॉपर छात्रा स्नेहा सुपुत्री भीमसिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि और विद्यालय प्रबंधन ने ध्वजारोहण द्वारा की।इसके बाद मनमोहक क्लासिकल डांस की प्रस्तुति हुई, जिसने पूरे वातावरण को सांस्कृतिक रंगों से भर दिया। इसके बाद विद्यार्थियों ने गरबा नृत्य ,‘वंदे मातरम्’गीत तथा पहलगाम आतंकी हमले पर आधारित भावपूर्ण प्रस्तुति देकर देशभक्ति और वीरता का संदेश दिया। कार्यक्रम में हरियाली तीज पर आधारित विशेष तीज डांसने भी सभी का मन मोह लिया और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के दौरान देश के महान स्वतंत्रता सेनानियों तथा देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में देशप्रेम, साहस, एकता और भारतीय संस्कृति की सुंदर झलक देखने को मिली।
इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती शिखा गोदारा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा:
स्वतंत्रता दिवस केवल हमारे देश की आज़ादी का उत्सव नहीं है, बल्कि यह हमें हमारे कर्तव्यों और जिम्मेदारियों की भी याद दिलाता है। हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को हमेशा याद रखना चाहिए तथा ईमानदारी, अनुशासन और मेहनत के साथ देश की प्रगति में योगदान देना चाहिए। हमारे विद्यार्थी ही देश का भविष्य हैं। इसलिए उन्हें बड़े सपने देखने, निरंतर मेहनत करने और एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए सदैव प्रयासरत रहना चाहिए।
विद्यालय की कक्षा 12वीं की टॉपर स्नेहा का मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होना विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से प्रेरणादायक रहा। उनकी उपलब्धि ने यह संदेश दिया कि मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प से हर लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन भरतसिंह कासनिया, प्रबंधक विजेंद्र गोदारा, प्राचार्या शिखा गोदारा, उप प्राचार्या एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
