home page

हरियाणा प्रदेश के स्कूलों में इस अंदाज में मनाया जाएगा आजादी का दिवस, स्कूलों को जारी किए निर्देश

 | 
news

mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश में आजादी के पर्व 15 अगस्त को अलग अंदाज में मनाया जाएगा। 15 अगस्त के दिन सरकारी स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 15 अगस्त को ‘देश के रक्षकों को सलाम’ कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने इसके लिए सरकारी स्कूलों को दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति और देश सेवा की भावना बढ़ाना है।


मुख्यतिथि होंगे बुजुर्ग पूर्व सैनिक
स्कूलों में होने वाले कार्यक्रम में गांव, शहर या वार्ड के सबसे बुजुर्ग पूर्व सैनिक को मुख्य अतिथि बनाया जाएगा और उन्हीं से ध्वजारोहण कराया जाएगा। स्कूलों को 12 अगस्त तक ऐसे सैनिकों की सूची तैयार करने और 13 अगस्त तक उन्हें निमंत्रण देने को कहा गया है। इसी के साथ ही बच्चों को सेना में नौकरी और करियर के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। उन्हें थल सेना, नौसेना और वायुसेना के साथ सैनिक स्कूल, एनडीए और दूसरी सैन्य सेवाओं में जाने के तरीकों के बारे में पीपीटी या वीडियो के माध्यम बताया जाएगा।

स्कूलों में तीसरी से पांचवी कक्षा के विद्यार्थी सैनिकों को पत्र लिखेंगे। चुने गए पत्र सेना मुख्यालय भेजे जाएंगे और बाकी पत्र स्कूल में प्रदर्शित किए जाएंगे। विद्यार्थी अपने क्षेत्र के स्वतंत्रता सेनानियों और सैनिकों की जीवनियां जुटाकर एक पुस्तक भी तैयार करेंगे। इसे स्कूल की लाइब्रेरी में रखा जाएगा। ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधे भी लगाए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now

बता देें कि 15 अगस्त को सुबह साढ़े आठ बजे बच्चे स्कूल पहुंचेंगे। नौ बजे ध्वजारोहण होगा। इसके बाद राष्ट्रगान, भाषण, देशभक्ति गीत, कविता, नाटक और नृत्य होंगे। साढ़े 11 बजे सेना में करियर की जानकारी दी जाएगी। दोपहर 12 बजे मेगा पीटीएम और साढ़े 12 बजे खेल व प्रश्नोत्तरी आयोजित की जाएगी।