महिला एशिया कप 2026 में भारत ने जीत के साथ अपने अभियान का आगाज किया
mahendra india news, new delhi
महिला एशिया कप 2026 में टीम इंडिया ने थाईलैंड को 94 रनों से हराया। INDIA के लिए बल्लेबाजी में शेफाली वर्मा ने अर्धशतक लगाया। शेफाली के अर्धशतक के दम पर भारत ने 159 रनों का सम्मानजनक स्कोर बनाया।
INDIA टीम ने मुकाबले में शानदार शुरुआत की थी लेकिन 10 ओवर के बाद भारत के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो देखने को मिला। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम के 58 रनों पर 7 विकेट गिर गए। ऐसा लगा कि थाईलैंड ने मैच में वापसी कर ली है लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने कमाल किया और INDIA टीम ने मैच को 94 रनों से अपने नाम कर लिया।
भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा क्रीज पर आई और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी शुरू कर दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 38 रनों की साझेदारी की। हालांकि, मंधाना 19 रन बनाकर रन आउट हो गईं और बड़ी पारी खेलने से चूक गईं।
थाईलैंड के खिलाफ मुकाबले में सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 36 गेंदों पर 64 रन बनाए, जिसमें 8 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा टीम इंडिया का कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिसकी वजह से भारतीय टीम बड़ा स्कोर नहीं बना सकी।
भारत ने 10 ओवरों में ही 100 रनों के आंकड़ों को पार कर लिया था। उस समय तक भारत ने सिर्फ 2 विकेट गंवाए थे। हालांकि, इसके बाद थाईलैंड के गेंदबाजों ने कमाल किया और भारतीय बल्लेबाजों पर नकेल कसनी शुरू कर दी। टीम इंडिया ने अगले 10 ओवर में सिर्फ 58 रन बना सकी और उन्होंने 7 विकेट गंवा दिए। अंतिम ओवर में क्रांति गौड़ ने अपने हाथ खोले और उन्होंने 1 चौका और 1 छक्का लगाकर टीम इंडिया को 150 के पार पहुंचाया। वे 15 रन बनाकर नाबाद रहीं।
