सीडीएलयू SIRRSA में भारतीय भाषा परिवार सम्मेलन कल से, हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री होंगे मुख्य अतिथि
mahedra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के मानविकी संकाय द्वारा भारतीय भाषाओं की एकता, संरचना और सांस्कृतिक विरासत पर केंद्रित राष्ट्रीय संगोष्ठी ‘भारतीय भाषा परिवार सम्मेलन’ का आयोजन आगामी 2–3 दिसंबर 2025 को विश्वविद्यालय के टैगोर भवन एक्सटेंशन में किया जाएगा और इस की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं । यह राष्ट्रीय सम्मेलन भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से संपन्न होगा।
उद्घाटन सत्र में हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी के कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे तथा समारोह की अध्यक्षता सीडीएलयू के कुलपति प्रो. विजय कुमार करेंगे। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. सुनील कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
मानविकी संकाय के डीन एवं सम्मेलन समन्वयक प्रो. पंकज शर्मा ने बताया कि कुलपति प्रो. विजय कुमार के दिशा-निर्देशन में यह राष्ट्रीय आयोजन हिंदी, पंजाबी, संस्कृत तथा अंग्रेज़ी एवं विदेशी भाषा विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इसके कोऑर्डिनेटर प्रो. उमेद सिंह हैं।भारतीय भाषा समिति, शिक्षा मंत्रालय से प्रो. सुशील के. शर्मा इस सम्मेलन के राष्ट्रीय संयोजक हैं तथा विश्वविद्यालय के अंग्रेज़ी एण्ड फॉरेन लैंग्वेजेज विभाग की प्रो. अनु शुक्ला स्थानीय संयोजक की भूमिका निभा रही हैं।
