home page

भारतीय स्पेस वीक की ओर से ड्रोन टेक्नोलॉजी पर होगी विशेष आॅनलाइन वर्कशॉप: डा. धानुका

 | 
Indian Space Week to organise a special online workshop on drone technology: Dr Dhanuka

 सिरसा। देशभर के शिक्षकों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं उद्यमियों के लिए ड्रोन टेक्नोलॉजी एवं भविष्य की एविएशन प्रणाली पर एक विशेष आॅनलाइन वर्कशॉप दिल्ली में आयोजित की जा रही है। भारतीय स्पेस वीक के समन्वयक डॉ. अनिल धानुका ने जानकारी देते हुए बताया कि आज के दौर में ड्रोन तकनीक केवल एक नवाचार नहीं, बल्कि कृषि, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और स्मार्ट मोबिलिटी जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव ला रही है।

इसी को ध्यान में रखते हुए यह कार्यशाला प्रतिभागियों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बनेगी। उन्होंने वर्कशॉप की मुख्य विशेषताओं एयर टैक्सी एवं एडवांस्ड ड्रोन टेक्नोलॉजी का परिचय, ड्रोन में एआई एवं आॅटोमेशन की भूमिका, कृषि, सर्विलांस एवं रेस्क्यू आॅपरेशन में ड्रोन का उपयोग, ड्रोन इंडस्ट्री में करियर एवं स्टार्टअप अवसर के बारे में विस्तार से बताया।

डॉ. धानुका ने बताया कि ड्रोन सेक्टर तेजी से विकसित हो रहा है और आने वाले समय में यह वैश्विक स्तर पर एक विशाल उद्योग बनने जा रहा है, जिससे युवाओं के लिए रोजगार एवं व्यवसाय के नए द्वार खुलेंगे। उन्होंने बताया कि इस वर्कशॉप में शिक्षक, विद्यार्थी, रिसर्च स्कॉलर, उद्यमी एवं टेक्नोलॉजी में रुचि रखने वाले सभी लोग भाग ले सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now

डा. धानुका ने बताया कि  वर्कशॉप आॅनलाइन होगी और इसकी अवधि लगभग 90 मिनट से 2 घंटे और भाषा हिंदी/अंग्रेजी दोनों होगी। इसका शुल्क मात्र 250 रुपए रहेगा। उन्होंने वर्कशॉप के विशेष लाभ बारे बताया कि आईआईटी, बीआईटीएस, एमआईटी एवं अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से जुड़े विशेषज्ञों से सीखने का अवसर मिलेगा।

ड्रोन टेक्नोलॉजी का प्रायोगिक एवं व्यावहारिक ज्ञान, प्रमाणपत्र प्राप्त करने का अवसर और करियर, रिसर्च एवं व्यवसायिक संभावनाओं की जानकारी मिलेगी। डॉ. अनिल धानुका ने सभी इच्छुक प्रतिभागियों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और भविष्य की तकनीकों से स्वयं को जोड़ें। उन्होंने बताया कि रजिस्ट्रेशन के लिए वर्कशॉप.इंडियास्पेशवीक.ओआरजी./पीपीईएसएल/ पर आवेदन करें।