home page

भगत धन्ना जी ट्रस्ट की ओर से नाथूसरी चौपटा के संत कबीर स्कूल में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वालों का हुआ सम्मान

 | 
Individuals who have done outstanding work in the field of environmental conservation were honored at Sant Kabir School, Nathusari Chopta, by the Bhagat Dhanna Ji Trust

mahendra india news, new delhi

भगत धन्ना जी ट्रस्ट की ओर  से नाथूसरी चौपटा के संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल, चोपटा में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. राजेंद्र कड़वासरा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथियों के रूप में सरदार अमरीक सिंह राही, रीशाल सिंह नागर एवं राजपाल गोदारा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं पौधारोपण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विभिन्न गांवों के समाजसेवियों एवं पर्यावरण प्रेमियों को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में अजय तरड़ (रूपाणा), दानवीर शीलू निरबाण, मुकेश सुथार (बकरियांवाली), प्रहलाद डूडी (अरनियावाली), शिव शंकर (राजपुरा साहनी), सुनील गाट (लुदेसर), विक्रम कालेरा (नेजिया), शिवकुमार शास्त्री (जमाल), इंद्र सिंह जांगड़ा (चोपटा), दिनेश जांगड़ा (चौपटा), महेंद्र सिंह  दड़बा, बिट्टू रोलन (बकरियांवाली), राजेंद्र (सरपंच, ढुकड़ा), कृष्ण ढिल्लों (नंबरदार, रामपुरा ढिल्लों), शीशपाल, रघुवीर अठवाल (सरपंच, गुसायना), अजीत सिंह (राजपुरा साहनी), अश्वनी खोथ (हजीरा), सुरेश कुमार (खेड़ी), भगत सिंह (पत्रकार, जोड़ांवाली) तथा केहर सिंह मास्टर (रूपावास) शामिल रहे।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमरीक सिंह राही ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अधिक से अधिक पौधारोपण कर उनकी देखभाल करना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। उन्होंने सभी सम्मानित पर्यावरण प्रेमियों की सराहना करते हुए समाज के अन्य लोगों से भी इस अभियान से जुडऩे का आह्वान किया।

WhatsApp Group Join Now

इस अवसर पर कार्यक्रम में मनदीप  बेनीवाल, रेशम सिंह मंगाला, विजेंद्र गोदारा, जितेन शर्मा * रोहतास जांगड़ा    रोहतास जांगड़ा निक्कू राम फजी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन डॉ. रामकृष्ण खोथ ने किया। अंत में सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।