इग्नू अध्ययन केंद्र 1085, राजकीय महिला महाविद्यालय, SIRSA में हुआ इंडक्शन मीट कार्यक्रम
Mahendra india news, new delhi
राजकीय महिला महाविद्यालय, सिरसा में प्राचार्य डॉ. शत्रुजीत सिंह के कुशल संरक्षण तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) क्षेत्रीय केंद्र करनाल के निदेशक डॉ. धर्मपाल एवं उपनिदेशक डॉ. अमित कुमार जैन के मार्गदर्शन में संचालित इग्नू अध्ययन केंद्र 1085 में सत्र जनवरी 2026 में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए दिनांक 24 मई 2026 को इंडक्शन मीट कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों को इग्नू की अध्ययन प्रणाली, प्रवेश प्रक्रिया, असाइनमेंट, परीक्षा एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत करवाना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्ययन केंद्र 1085 के समन्वयक डॉ. विक्रमजीत सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए इग्नू की कार्यप्रणाली, अध्ययन केंद्र में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों तथा प्रवेश प्रक्रिया संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि इग्नू विश्व की सबसे बड़ी मुक्त एवं दूरस्थ शिक्षा प्रदान करने वाली विश्वविद्यालयों में से एक है, जहां विद्यार्थियों को लचीली एवं व्यवस्थित शिक्षा प्रणाली उपलब्ध करवाई जाती है।
उन्होंने कहा कि इग्नू में वर्ष में दो बार परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं तथा विद्यार्थियों को समय पर असाइनमेंट एवं अन्य शैक्षणिक गतिविधियों को पूरा करना चाहिए। इसी अवसर पर डॉ. सत्यपाल ने विद्यार्थियों को इग्नू की अध्ययन सामग्री, पुस्तकें एवं बेसिक शैक्षणिक पहलुओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री का उचित उपयोग करने तथा नियमित अध्ययन की आदत विकसित करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय केंद्र करनाल से पधारे असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर (ARD) डॉ. चंदरकांत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि इग्नू विश्व की सबसे बड़ी विश्वविद्यालयों में से एक है, जहां लगभग 350 से अधिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इग्नू विशेष रूप से नौकरीपेशा एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा प्राप्त करने का एक उत्कृष्ट माध्यम है। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने उच्च शिक्षा, नैतिक मूल्यों तथा करियर विकास के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला तथा विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने के लिए प्रेरित किया। इग्नू अध्ययन केंद्र 1085 के सहायक समन्वयक डॉ. सतपाल ने विद्यार्थियों को IGNOU द्वारा प्रदान की जाने वाली शैक्षणिक सुविधाओं, पाठ्यक्रम संरचना, अध्ययन प्रक्रिया एवं मूल्यांकन पद्धति के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने अध्ययन केंद्र की भूमिका, शिक्षकों द्वारा प्रदान की जाने वाली सहायता तथा अन्य छात्र सेवाओं के महत्व पर भी प्रकाश डाला। प्रभावशाली मंच संचालन करते हुए डॉ. कपिल कुमार सैनी ने बताया कि अध्ययन केंद्र 1085 में विभिन्न जिलों एवं राज्यों से विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जो इस केंद्र की लोकप्रियता एवं उत्कृष्ट कार्यप्रणाली को दर्शाता है। डॉ. दशरथ, एकेडमिक काउंसलर (अंग्रेजी) ने अपने संबोधन में कहा कि IGNOU जैसे संस्थान विद्यार्थियों को व्यक्तिगत एवं व्यावसायिक क्षमताओं के विकास का अनूठा अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को स्व-अनुशासन एवं स्वतंत्र अध्ययन की संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित किया।
प्रो. दीक्षा ने विद्यार्थियों को असाइनमेंट बनाते समय बरती जाने वाली सावधानियों के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं प्रो. सतपाल, एकेडमिक काउंसलर (राजनीति विज्ञान) ने कहा कि IGNOU का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है तथा यह विद्यार्थियों के सपनों को साकार करने का सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर श्री ललित कुमार, असिस्टेंट ने विद्यार्थियों को पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म भरने, परीक्षा फॉर्म, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने, री-रजिस्ट्रेशन एवं अन्य ऑनलाइन सेवाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में केंद्र के सहायक समन्वयक डॉ. सतपाल, श्री ललित कुमार, श्री बलजीत सिंह, सुश्री ऋतु, सुश्री प्रोमिला रानी एवं श्री सूरत सिंह सहित अन्य स्टाफ कार्यक्रम के दौरान दूर-दराज से आए विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों के लिए ठंडे जल की व्यवस्था भी की गई। सभी स्टाफ सदस्यों ने आश्वासन दिलवाया कि वे अध्ययन केंद्र को दिन दोगुनी रात चौगुनी तरक्की की तरफ ले जाने हेतु प्रयासरत रहेंगे | अंत में क्षेत्रीय केंद्र करनाल से पधारे असिस्टेंट रीजनल डायरेक्टर (ARD) डॉ. चंदरकांत को इग्नू अध्ययन केंद्र 1085 की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
