home page

सूचना आयुक्त ने किया बाबा सरसाई नाथ सेवा ट्रस्ट के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन

 | 
Information Commissioner released the annual calendar of Baba Sarasai Nath Seva Trust

mahendra india news, new delhi
सिरसा। बाबा सरसाई नाथ सेवा ट्रस्ट रजि. नंबर-2116 के वार्षिक कैलेंडर का विमोचन हरियाणा राज्य सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने अपने पंचकुला स्थित कार्यालय में किया। इस मौके पर संस्था के प्रधान रविंद्र सैनी सहित अनेकों संस्था सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर सूचना आयुक्त कर्मवीर सैनी ने कहा कि आरटीआई से संबंधित किसी भी सूचना को पेंडिंग नहीं रहने दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आरटीआई से संबंधित शिकायतें की प्राथमिकता से सुनवाई करते हुए परिवादी को त्वरित न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा। इस मौके पर बाबा सरसाईनाथ सेवा ट्रस्ट के प्रधान रविंद्र सैनी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश लगातार तरक्की कर रहा है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विकास को सर्वोपरि रखते हुए लगातार सभी वर्गों के लिए समान योजनाएं बनाई, जिनसे हर वर्ग लाभांवित हो रहा है। सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री के व्यवहार कौशल से प्रदेश की जनता भली भांति वाकिफ है और हर कोई उनके व्यवहार का कायल है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा प्रदेश को बुलंदियों पर लेकर जाएंगे।