home page

सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय में कपड़ों की कटिंग संबंधी दी जानकारी

 | 
Information regarding cutting of clothes was given in CMRJ Government College

mahendra india news, new delhi
सिरसा। सीएमआरजे राजकीय महाविद्यालय में डा. सज्जन कुमार के निर्देशन एवं कार्यकारी प्राचार्य प्रो. दलीप सिंह की अध्यक्षता व प्रो. सुरेश कुमारी के संयोजन में महिला सशक्तिकरण एवं कौशल विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महिला प्रकोष्ठ तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कटिंग, टेलरिंग एवं सिलाई कार्यशाला के दूसरे दिन की शुरुआत प्रशिक्षक मनदीप सग्गू के स्वागत के साथ की गई।

सत्र के प्रारंभ में प्रथम दिन में कराए गए कार्य का संक्षिप्त पुनरावलोकन किया गया। इसके पश्चात प्रतिभागियों को कपड़ों की कटिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। प्रशिक्षक द्वारा सूट कटिंग की विभिन्न तकनीकों, गले की कटिंग व माप जैसे यू गला, वी गला, बैन गला, बोट गला, गोल गला, चौरस गला आदि कपड़े के माप की जानकारी, सलवार सूट के विभिन्न प्रकार की कटिंग जैसे सिंपल सलवार, धोती सलवार,

फारसी सलवार, पाकिस्तानी सलवार, पटियाला सलवार आदि के बारे में विस्तार से बताया और स्टाइलिंग और माप लेने की विधियों तथा सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया गया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण सत्र में उत्साहपूर्वक भाग लिया।