home page

अपने क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में नशा विरोधी संवाद की परंपरा प्रारंभ करें- मुख्यमंत्री

 | 
Initiate a tradition of anti-drug dialogues in every school in your area – Chief Minister

mahendra india news, new delhi

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नशा मुक्ति हरियाणा कार्यक्रम में की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत

करनाल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन

हरियाणा पुलिस के कंधों पर कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज के भविष्य की रक्षा का भी दायित्व- मुख्यमंत्री

मधुबन की इस धरती पर राष्ट्र सेवा के दिए जाते हैं संस्कार

यहां ऐसे प्रहरी तैयार होते हैं जो समाज में विश्वास, सुरक्षा और न्याय की मशाल लेकर चलते हैं- मुख्यमंत्री

आज का यह कार्यक्रम हरियाणा उदय के तहत नशा मुक्त हरियाणा के संकल्प को नई ऊर्जा देने का अभियान

जब कोई व्यक्ति नशे की गिरफ्त में आता है तब केवल एक व्यक्ति नहीं हारता बल्कि एक परिवार टूटता है

हमारी नशे के खिलाफ यह लड़ाई केवल कानून की लड़ाई नहीं बल्कि संस्कारों की लड़ाई- मुख्यमंत्री

नशा मुक्त हरियाणा हमारे लिए सामाजिक जरूरत के साथ नैतिक और आध्यात्मिक दायित्व भी है

WhatsApp Group Join Now

कोई भी अभियान हो या कोविड जैसी वैश्विक महामारी से लड़ाई, देश ने सिद्ध किया कि जन भागीदारी सबसे बड़ी शक्ति- मुख्यमंत्री

इसी जनशक्ति को नशा मुक्त हरियाणा के अभियान से भी जोड़ा गया

पूरे प्रदेश में मैराथन आयोजित हुई, राहगिरी कार्यक्रम हुए और साइक्लोथॉन निकाले गए- मुख्यमंत्री

इनमें लाखों युवाओं ने भाग लेकर यह संदेश दिया कि हरियाणा का युवा नशे का नहीं राष्ट्र निर्माण का रास्ता चुनता है

यहां उपस्थित पुलिस के कर्मठ अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी होने के साथ-साथ अपने क्षेत्र के सबसे बड़े सामाजिक लीडर भी

प्रदेश के हर थाने को कानून व्यवस्था के साथ सामाजिक परिवर्तन का केंद्र भी बनाएं- मुख्यमंत्री

कानून अपराध रोक सकता है लेकिन संवेदनशील पुलिस सही मायने में भटके हुए इंसान का बदल सकती है जीवन

आप अपने क्षेत्र के प्रत्येक विद्यालय में नशा विरोधी संवाद की परंपरा प्रारंभ करें- मुख्यमंत्री

समाज को यह विश्वास दिलाइए की पुलिस कानून तोड़ने पर गिरफ्तारी करने वाली संस्था नहीं बल्कि जीवन बचाने वाली संस्था भी है- मुख्यमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत 2047 का जो संकल्प देश के सामने रखा है उसमें सबसे बड़ी पूंजी हमारे युवा

यदि युवा स्वस्थ होंगे संस्कारी होंगे और नशा मुक्त होंगे तभी विकसित भारत, विकसित हरियाणा का सपना होगा सरकार- मुख्यमंत्री