home page

एलएलबी द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के साथ हो रहा अन्याय: मांगेराम

 | 
Injustice being meted out to LLB second semester students: Mangeram

 mahendra indianew
सिरसा। यूडीएवाई (उदय) संस्था के अध्यक्ष मांगेराम ने चौधरी देवी लाल विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि एलएलबी 3 वर्षीय पाठ्यक्रम के द्वितीय सेमेस्टर के विद्यार्थियों के साथ लगातार अन्याय किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेमेस्टर शुरू हुए काफी समय बीत चुका है,

लेकिन आज तक विद्यार्थियों की कंप्यूटर विषय की नियमित कक्षाएं आयोजित नहीं की गईं। सबसे गंभीर बात यह है कि जिस विषय की पढ़ाई तक नहीं करवाई गई, उसी विषय का 100 अंकों का थ्योरी एग्जाम विद्यार्थियों पर थोपा जा रहा है। यह विश्वविद्यालय प्रशासन की गंभीर लापरवाही, अकादमिक गैर-जिम्मेदारी और छात्र हितों की खुली अनदेखी को दर्शाता है

। मांगेराम ने कहा कि इस अव्यवस्था के कारण छात्र-छात्राएं भारी मानसिक दबाव और असमंजस की स्थिति में हैं। कंप्यूटर विषय की उचित तैयारी न हो पाने से अन्य विषयों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है, जिससे विद्यार्थियों के परिणाम और भविष्य दोनों पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उदय संगठन ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की है कि विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों को प्राथमिकता देते हुए इस गंभीर मुद्दे पर तुरंत प्रभाव से न्यायपूर्ण और छात्रहितैषी निर्णय लिया जाए।

WhatsApp Group Join Now

संगठन ने कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द समाधान नहीं किया, तो छात्र समुदाय को साथ लेकर लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।