home page

23 मार्च के शहीदी सम्मेलन को लेकर इनेलो ने झोंकी ताकत, पूर्व विधायक गौरा ने ली तीन हलकों में कार्यकर्ताओं की बैठक

 | 
INLD puts in all its efforts for the Martyrdom Conference on March 23, former MLA Gaura held meetings of workers in three constituencies

Mahendra india news, new delhi
सिरसा। इनेलो सिरसा प्रभारी व पूर्व विधायक ओमप्रकाश गौरा ने आगामी 23 मार्च को नरवाना में युवा इनेलो के तत्वावधान में होने वाले शहीदी दिवस सम्मेलन को लेकर रविवार को ऐलनाबाद, रानियां व सिरसा हलके के युवा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों की बैठक ली। इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा व युवा इनेलो जिलाध्यक्ष भगवान कोटली की संयुक्त अध्यक्षता में हुई इन बैठकों में इनेलो के पूर्व विधायक ओमप्रकाश गौरा ने सभी युवाओं से 23 मार्च को नरवाना में होने वाली शहीदी सम्मेलन में बढ़ चढक़र भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि पूर्व उपप्रधानमंत्री रहे चौधरी देवीलाल व पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला ने अपने अपने राजनीतिक शासन के समय युवाओं के लिए कल्याणकारी योजनाएं बनाकर उन्हें नौकरियां दी जबकि भाजपा ने देश के युवाओं को प्रत्येक वर्ष 2 करोड़ रोजगार उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया था जो केवल जुमला ही साबित हुआ। पूर्व विधायक ने कहा कि पूर्व सीएम रहे ओमप्रकाश चौटाला ने युवाओं को रोजगार देने के मामले में कांग्रेस के षड्यंत्र का शिकार होकर दस वर्ष तक जेेल भी काटी। उन्होंने कहा कि भविष्य में इनेलो के सत्तासीन होने पर सभी पात्र युवाओं को रोजगार दिया जाएगा और जो भी वंचित रहेंगे उन्हें 21 हजार रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। गौरा ने कहा कि नरवाना में होने वाले इस सम्मेलन में मुख्य वक्ता इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला होंगे जो युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे और इनेलो के शासन में उन्हें उचित प्रतिनिधित्व व सम्मान देने की घोषणा करेंगे।

साथ ही प्रदेशभर से एकत्रित होने वाले युवा देश के शहीदों को नमन कर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लेंगे। पूर्व विधायक ओमप्रकाश गौरा ने कहा कि इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला के निर्देशानुसार पार्टी प्रत्येक वर्ष तीन प्रमुख कार्यक्रम आयोजित करेगी जिसमें 25 सितंबर को चौधरी देवीलाल के सम्मान में सम्मान दिवस रैली, पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की पुण्यतिथि पर संघर्ष दिवस व 23 मार्च को शहीदों के सम्मान में शहीदी दिवस सम्मेलन प्रमुख हैं। इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, युवा इनेलो जिलाध्यक्ष भगवान कोटली ने भी सभी युवाओं से इस शहीदी दिवस सम्मेलन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दर्शाने के लिए ज्यादा से ज्यादा संख्या में सम्मेलन में भाग लें।

WhatsApp Group Join Now

इस दौरान उनके साथ हरमीत सिंह पंडोरीवाला, नगरपालिका रानियां के चेयरमैन मनोज सचदेवा, कश्मीर सिंह करीवाला, धर्मवीर नैन, पवन बठला, गुरजंट सिंह घुम्मन, विनोद बेनीवाल, गंगाराम बजाज, संयोजक महेंद्र बाना, होशियार खोड, अभय सिंह खोड, गुरविंद्र सिंह गिल, सुरेंद्र सिद्धु, गुरप्रीत सिंह गिल, जरनैल चंदी, जे.पी कंग, रविल सिंवर, डॉ. विनोद गोदारा व इनेलो जिला प्रेस प्रवक्ता महावीर शर्मा भी मौजूद थे।