home page

रोहतक गैंगवार में बेगुनाह हिमांशु की मौत, जीजा के लिए खाना लेने गया था; हमलावरों ने गोलियों से भूना

 | 
NEWS

MAHENDRA INDIA NEWS, NEW DELHI
रोहतक में खूनी गैंगवार! मिलन ढाबे पर अंधाधुंध फायरिंग, चार युवकों की जघन्य हत्या। खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर खूनी वारदात, पुलिस चौकी के पास बेखौफ बदमाशों ने मचाया मौत का तांडव। स्विफ्ट कार में सवार होकर पहुंचे पांच हथियारबंद बदमाश, खाना खा रहे युवकों पर बरसाईं ताबड़तोड़ गोलियां। गोलियों की आवाज से ढाबे पर मची भगदड़, जान बचाने के लिए टेबल और कुर्सियों के पीछे छिपे लोग।

यह वारदात खरावड़ पुलिस चौकी से महज 50 कदम की दूरी पर हुई है। मृतकों में रिंकू पुत्र जगबीर वासी डिघल, विनित पुत्र जयबीर डिघल , गन्जू वासी डिघल और हिमांशु पुत्र राजबीर वासी बेरी शामिल है। इस खूनी गैंगवार का सबसे दर्दनाक पहलू बेरी निवासी 26 वर्षीय हिमांशु की मौत है, जिसका अपराध की दुनिया से कोई वास्ता नहीं था।

हिमांशु रोहतक के जाट कॉलेज से बीए की पढ़ाई कर रहा था और पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था।वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और बुधवार को भालौठ गांव में अपनी बड़ी बहन की ससुराल आया हुआ था। रात में वह जीजा के लिए मिलन होटल से खाना पैक कराने गया था। गोलियां चलने पर वह जान बचाने के लिए भागा, लेकिन हमलावरों ने उसे भी विरोधी गैंग का साथी समझकर पीछा किया और गोलियों से भून दिया। पुलिस रिकॉर्ड में भी हिमांशु के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं है।

WhatsApp Group Join Now