home page

रक्षा मंत्रालय की टीम द्वारा सैनिक स्कूल खारा खेड़ी का निरीक्षण

 | 
Inspection of Sainik School Khara Khedi by the Ministry of Defence team

mahendra india news, new delhi

 सैनिक स्कूल सोसाइटी रक्षा मंत्रालय भारत सरकार  की ओर से सैनिक स्कूल कुंजपुरा के प्रशानिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप राठी ने दो अन्य अधिकारियों की एक टीम के साथ सैनिक स्कूल खारा खेड़ी का त्रैमासिक निरीक्षण किया। स्कूल निदेशिका डॉ० ज्योत्स्ना  द्वारा स्कूल पहुंचने पर उनका हार्दिक स्वागत किया गया।

 रक्षा मंत्रालय की टीम द्वारा सैनिक स्कूल खारा खेड़ी का निरीक्षण

सैनिक स्कूल कमांडेंट कर्नल (डॉ०) डीवी नेहरा द्वारा उन्हें स्कूल की गतिविधियों एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद अधिकारियों की टीम ने स्कूल के विभिन्न हिस्सों जैसे शैक्षणिक ब्लॉक, प्रयोगशालाओं, प्रशिक्षण क्षेत्रों, छात्रावासों और कैडेट्स मेस आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यालय परिसर में निर्माणाधीन नए छात्रावास भवन एवं तीन सिंथेटिक बास्केटबॉल कोर्ट्स का अवलोकन किया और ठेकेदार को निर्देश दिया कि वह जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करें।

 इसके बाद उन्होंने कैडेट्स और स्टाफ  को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बधाई के पात्र हैं। आपकी मेहनत का ही फल है कि आपके स्कूल को भारत के सर्वश्रेष्ठ सैनिक स्कूलों में गिना जाता है। आप सभी के लिए गौरव का विषय है कि न्यू सैनिक स्कूल ने अपने अल्पकालीन अस्तित्व में शैक्षणिक, सह-शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रगति की है। विद्यालय की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली, अनुशासन, आधारभूत संरचना एवं भविष्य की योजनाओं से वे अत्यंत प्रभावित दिखाई दिए।  

WhatsApp Group Join Now

लेफ्टिनेंट कर्नल संदीप राठी ने इस अवसर पर अभिभावकों से भी वार्तालाप किया एवं उन से सुझाव मांगे । सभी उपस्थित अभिभावकों ने स्कूल प्रशासन की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली की प्रशंसा की एवं अपनी सम्पूर्ण संतुष्टि प्रकट की ।

स्कूल चेयरमैन डॉ० युद्धवीर सिंह ने स्कूल के सफलतापूर्ण निरीक्षण के लिए सभी अध्यापकों, प्रशिक्षकों व  कैडेट्स को बधाई दी तथा कहा कि यह निरीक्षण न्यू सैनिक स्कूल की निरंतर प्रगति और उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर सिद्ध होगा।