संत कबीर इंटरनेशनल स्कूल में सेवा भावना एवं नैतिक मूल्यों का प्रेरणादायक आयोजन
mahendra india news, new delhi
नाथूसरी चौपटा के Sant Kabir International School में विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों, सेवा भावना और एकता का पाठ पढ़ाया गया। विद्यालय में छबील का आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों को लेमन जूस एवं रूहअफ़ज़ा पेय वितरित किया गया।
कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों और सभी शिक्षकों ने मिलकर इस नेक कार्य को सफल बनाया। विद्यालय प्रबंधन ने इस सेवा भावना एवं सहयोग की खूब सराहना की और बच्चों को संदेश दिया कि पढ़ाई के साथ-साथ मानव सेवा और अच्छे संस्कार भी जीवन में बहुत जरूरी हैं।
विद्यालय की वाइस प्रिंसिपल Riya Phutela ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि मिल-जुलकर कार्य करना और जरूरतमंदों की सहायता करना ही सच्ची शिक्षा है। इस अवसर पर B. R. Ambedkar के विचार “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” से भी विद्यार्थियों को प्रेरित किया
