home page

पूज्य गुरु जी की प्रेरणा से महा रहमोकर्म माह में सेवा का महाकुंभ जारी, दमा व फेफड़ों के रोगों की नि:शुल्क जांच

 | 
Inspired by revered Guru Ji, Mahakumbh of Seva continues in Maha Rahmokarma month, free checkup for asthma and lung diseases

mahendra india news, new delhi
 पूजनीय परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन एमएसजी अवतार महीने के उपरांत एमएसजी महा रहमोकर्म महीने में भी पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से जनसेवा का सिलसिला निरंतर जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल सिरसा में दमा व फेफड़ों से संबंधित रोगों की जांच के लिए विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श प्रदान किया।

शिविर में डा. हर्षिका, डा. इशित कमल, डा. मीनाक्षी, डा. कुलभूषण, डा. मोनिशा, डा. प्रदीप, डा. कनिका तथा डा. सचिन सहित अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं दीं। चिकित्सकों ने दमा, सांस की तकलीफ, फेफड़ों से जुड़े रोगों की गहनता से जांच कर मरीजों को सही उपचार व सावधानियों की जानकारी दी। वहीं एमएसजी नैचुरोपैथी अस्पताल में भी प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से उपचार शिविर लगातार जारी है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा योग, प्राकृतिक उपचार व जीवनशैली सुधार के माध्यम से रोगियों का उपचार किया जा रहा है।

शिविर के दौरान शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के पैरामेडिकल स्टाफ  मरीजों की प्रारंभिक जांच करते हुए ब्लड प्रेशर सहित अन्य आवश्यक परीक्षण में अपना योगदान दे रहे है। इसके अलावा शाह सतनाम जी शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों तथा शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादार बहन-भाई मरीजों की व्यवस्थाओं में सक्रिय मदद कर रहे है। सेवा महाकुंभ के अंतर्गत आगामी दिनों में विभिन्न रोगों की जांच के लिए विशेष कैंप भी आयोजित किए जाएंगे।

WhatsApp Group Join Now

जानकारी के अनुसार 4 फरवरी (बुधवार) को लिवर रोग व काला पीलिया (हेपेटाइटिस बी व सी) की जांच, 5 फरवरी को बच्चों के रोगों की जांच, 6 फरवरी को निस्तान दंपति (महिला व पुरुष) की जांच, 7 फरवरी को पित्ते की पथरी, बवासीर, भगंदर एवं प्लास्टिक सर्जरी संबंधी जांच, 8 फरवरी को गुर्दे की पथरी, पेशाब की नली व थैली की पथरी तथा गुर्दा रोगों की जांच, 9 फरवरी को न्यूरो सर्जरी व न्यूरोलॉजी की जांच तथा 10 फरवरी को कैंसर रोगों की जांच के लिए विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन सभी शिविरों में जरूरतमंद मरीजों को नि:शुल्क दवाइयां एवं आवश्यक लैब जांच की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। उल्लेखनीय है कि इन समस्त चिकित्सा शिविरों में होने वाला खर्च पूज्य गुरु संत डा. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा अपनी नेक व मेहनत की कमाई से वहन किया जा रहा है, जिससे समाज के जरूरतमंद वर्ग को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल रहा है।