home page

बोर्ड परीक्षाओं से घबराने की बजाय संयम से काम लें: चमन भारतीय

 
Instead of getting nervous about board exams, exercise patience: Chaman Bhartiya
 | 
 Instead of getting nervous about board exams, exercise patience: Chaman Bhartiya

mahendra india news, new delhi
 SIRSA शिक्षाविद् चमन भारतीय ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को लेकर अक्सर विद्यार्थी चिंता व तनाव में रहते हैं, इसी बात को मद्देनजर रखते हुए प्रख्यात शिक्षाविदों द्वारा लगातार विद्यार्थियों को परीक्षाओं के समय घबराने की बजाय संयम से काम लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

शिक्षाविद् चमन भारतीय ने कहा कि परीक्षाएं प्रारंभ हो चुकी है, आपके पूरे वर्ष भर की कमाई मेहनत, तपस्या को साकार करने का जो सही वक्त है वह अब है। सर्वप्रथम अपना लक्ष्य निर्धारित करें, वर्ष भर में जो भी आपने अध्ययन किया है, उस पर अपना संपूर्ण ध्यान लगाएं, ध्यान भटकाने वाले कारकों को हटाएं, पोमोडोरो तकनीकी का उपयोग करें, जब आप 25 या 30 मिनट पढ़ते हो, उसके बाद ब्रेक अवश्य लें,

इससे आपको फोकस बनाए रखने और थकान से बचने में मदद मिलेगी। डेडलाइन को छोड़कर आगे बढ़े मान लीजिए आपने दस प्रश्न याद करने हैं उसके बाद 7और 8 प्रश्न तक आते-आते आप थकान महसूस करने लगते हो, इस समय मन को समझाएं कि मैंने 15 प्रश्न याद करने हैं,

आप यह स्वयं महसूस करेंगे की आप 13 या 14 प्रश्न तक पहुंच चुके हैं।  पर्याप्त नींद अवश्य लें, नींद का हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व है, आपको ताजगी मिलेगी, आपका मन पढ़ाई में और ज्यादा करेगा। सुबह उठकर हल्का-फुल्का व्यायाम अवश्य करें, संतुलित भोजन करें, ताकि आपकी सेहत खराब ना हो, संपूर्ण आत्मविश्वास रखें तनाव और चिंता से दूरी बनाए रखें। सकारात्मक रहे और जो भी अपने प्रश्न याद किए हैं, उसको लिखकर अवश्य देखें कई बार हम देखते हैं कि हम प्रश्न याद कर लेते हैं जब लिखते हैं, हमारी कलम रुक जाती है,

WhatsApp Group Join Now

लिखने के अभ्यास से जहां आपके मन में दृढ़ इच्छा शक्ति उत्पन्न होगी, वही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। पिछले पांच या दस बोर्ड के प्रश्न पत्र का अभ्यास करें,जिससे आपको परीक्षा संबंधी अत्यंत महत्वपूर्ण प्रश्नों का ज्ञान होगा और सभी प्रश्न जो महत्वपूर्ण है, आपको एक जगह पर मिल जाएंगे।

परीक्षा के लिए 8 या 10 अच्छे पैन खरीद कर रख ले उन पेन को अच्छी तरह चला कर देखें, ताकि परीक्षा के समय लिखते समय किसी प्रकार का व्यवधान न हो, पेन सुचारू रूप से काम करें, उससे भी आपके मन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है और आपका मनोबल बढ़ता है, इन छोटी-छोटी बातों से आप बहुत अच्छी तरह अपनी परीक्षा देंगे और परीक्षा परिणाम सकारात्मक के साथ-साथ आपके भविष्य का निर्माण करेगा। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को बेहतर परीक्षा व उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।