home page

नेशनल हाईवे भूमि अधिग्रहण मामलों के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश, 356 मामलों का हुआ समाधान

 | 
Instructions to expedite disposal of National Highway land acquisition cases, 356 cases resolved
 mahendra india news, new delhi

नेशनल हाईवे के लिए भूमि अधिग्रहण से जुड़े लंबित मामलों के त्वरित निपटारे को लेकर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि सभी लंबित मामलों का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास परियोजनाओं में किसी प्रकार की देरी न हो।

वीडियो कॉफ्रेंस में सिरसा से अतिरिक्त उपायुक्त अर्पित संगल जुड़े। SIRSA एडीसी ने बताया कि जिले में भूमि अधिग्रहण से संबंधित कुल 463 मामले थे, जिनमें से अब तक 356 मामलों का निवारण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि शेष 107 मामलों के समाधान के लिए भी प्रशासन द्वारा तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य सचिव को विश्वास दिलाया कि शेष मामलों का भी शीघ्र निपटारा कर लिया जाएगा।

रा तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य सचिव को विश्वास दिलाया कि शेष मामलों का भी शीघ्र निपटारा कर लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे परियोजनाएं राज्य के आर्थिक विकास और यातायात व्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं। प्रगति की नियमित समीक्षा भी सुनिश्चित करें।

WhatsApp Group Join Now