भाजपा कार्यालय SIRSA में कार्यकर्ताओं से किया संवाद, संगठन की मजबूती और शहर के विकास पर किया मंथन
Mahendra india news, new delhi
भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के C.A प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक C.A सुनील गर्ग ने मंगलवार को सिरसा स्थित BJP के सरसाई कमल कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की। दौरे के दौरान उन्होंने भाजपा जिला अध्यक्ष यतींद्र सिंह एडवोकेट से शिष्टाचार भेंट की। दोनों नेताओं के बीच शहर के विकास, संगठन की मजबूती तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
इस अवसर पर सीए सुनील गर्ग ने कहा कि भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर निरंतर आगे बढ़ रहा है तथा जनसेवा और विकास के कार्यों में पार्टी की भूमिका सदैव अग्रणी रही है। वहीं जिला अध्यक्ष यतींद्र सिंह ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और पार्टी को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।
इस मौके पर जिला महामंत्री अंबर मेहता, C.A आनंद महिपाल, अजय शेरपुरा, सीए गोबिंद गुप्ता, कुलदीप शर्मा, गौतम मुंजाल, जय प्रकाश, राघव गुप्ता, विष्णु शर्मा सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकतार्ओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
