20 या उससे अधिक पशुओं की हाईटेक डेयरी स्थापित करने के लिए 5 वर्षों तक बिना ब्याज के दिया जाता है ऋण- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 41वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की
कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का संबोधन
41वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी के समापन समारोह पर आना मेरे लिए गौरव की बात- मुख्यमंत्री
यह तीन दिवसीय पशुधन प्रदर्शनी हमारी ग्रामीण संस्कृति, पशुधन परंपरा और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बढ़ते संकल्प का एक जीवंत प्रमाण
पशु केवल आय का साधन नहीं यह हमारे परिवार के सदस्य- मुख्यमंत्री
यह प्रदर्शनी केवल पशुओं की नहीं बल्कि पशुपालकों की मेहनत, धैर्य और समर्पण की प्रदर्शनी
यह प्रदर्शनी हमें याद दिलाती है स्वस्थ पशु, समृद्ध किसान और सशक्त गांव यही विकसित भारत और विकसित हरियाणा की पहचान
देश में दूध उत्पादन में हरियाणा का योगदान 5.19 प्रतिशत से अधिक
राज्य में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए वर्ष 2022 में प्राकृतिक खेती योजना का किया शुभारंभ
वर्ष 2025- 26 के दौरान 1 लाख एकड़ क्षेत्र में प्राकृतिक खेती करने का लक्ष्य किया निर्धारित
पशुपालन को आधुनिक, लाभकारी और टिकाऊ बनाना हमारा स्पष्ट दृष्टिकोण - मुख्यमंत्री
प्रदेश में पशुपालकों के विकास के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई- मुख्यमंत्री
प्रदेश में पशुधन क्रेडिट कार्ड भी किए जाते हैं प्रदान
मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के तहत 35000 से अधिक पशुधन इकाइयां की गई स्थापित
मुख्यमंत्री दुग्ध उत्पादन प्रोत्साहन योजना के तहत सहकारी दूध उत्पादकों को दी जा चुकी है 70 करोड रुपए की प्रोत्साहन राशि
20 या उससे अधिक पशुओं की हाईटेक डेयरी स्थापित करने के लिए 5 वर्षों तक बिना ब्याज के दिया जाता है ऋण- मुख्यमंत्री
पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामूहिक पशुधन बीमा योजना के तहत 15 लाख 33 हजार पशुओं का किया गया बीमा- मुख्यमंत्री
