जेसीडी डेंटल कॉलेज SIRSA में अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “दंत क्रांति 3.0” का सफल समापन
mahenda india news, new delhi
जेसीडी डेंटल कॉलेज, सिरसा द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस “दंत क्रांति 3.0” का समापन सत्र अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक प्रो. (डॉ.) जय प्रकाश ने अध्यक्षता की। अपने अध्यक्षीय संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन विद्यार्थियों और शिक्षकों को नवीनतम शोध, तकनीक एवं वैश्विक दृष्टिकोण से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।जिससे दंत शिक्षा, अनुसंधान और क्लीनिकल कौशल को सशक्त दिशा मिलती है।
समापन सत्र की शुरुआत डॉ. अरिंदम सरकार, प्राचार्य, जेसीडी डेंटल कॉलेज, सिरसा द्वारा स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने सम्मेलन के उद्देश्य, उपलब्धियों एवं सहभागियों की सक्रिय भागीदारी पर प्रकाश डालते हुए सभी अतिथि वक्ताओं, आयोजक टीम तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।
सम्मेलन के दौरान देश-विदेश के प्रतिष्ठित विशेषज्ञों ने अपने ज्ञान और अनुभव साझा किए। डॉ. कीर्तिलता एम. पई, कंट्रोलर ऑफ एग्ज़ामिनेशन, सिक्किम मणिपाल यूनिवर्सिटी ने फ्रेमिंग ए रिसर्च क्वेश्चन विषय पर व्याख्यान देकर शोध की बुनियादी समझ को सरल और प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। डॉ. गौरव मुंजाल, अध्यक्ष, हरियाणा स्टेट डेंटल काउंसिल ने इमीडियेट एक्सट्रैक्शन इम्प्लांट्स विषय पर व्याख्यान देते हुए आधुनिक इम्प्लांटोलॉजी की व्यावहारिक जानकारी दी। वहीं डॉ. आई.के. पंडित, उपाध्यक्ष, हरियाणा स्टेट डेंटल काउंसिल ने ए पीप इन टू मॉडर्न डेंटिस्ट्री कम्बाइनिंग एक्यूरेसी विद प्रिसिशन विषय पर आधुनिक दंत चिकित्सा में सटीकता और तकनीकी नवाचारों पर प्रकाश डाला।
इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में देश-विदेश से 2000 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे डायग्नोस्टिक चैलेंज, ई-पोस्टर, कैप्शन कॉन्टेस्ट एवं शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता के लिए 350 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुईं, जो विद्यार्थियों की रचनात्मकता और अकादमिक उत्साह को दर्शाती हैं।
ई-पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार वृष्टि वेलची, द्वितीय पुरस्कार डॉ. सार्थक तोमर एवं तृतीय पुरस्कार गौरविका बिबरा को प्रदान किया गया।कैप्शन कॉन्टेस्ट में प्रथम पुरस्कार निशांत वर्मा, द्वितीय निधि कथूरिया तथा तृतीय अखिल गिरधर को मिला।शॉर्ट फिल्म प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार डॉ. नितिन एवं डॉ. कुणाल, द्वितीय पुरस्कार डॉ. दीप्ति, डॉ. आशिमा एवं डॉ. पायल, तथा तृतीय पुरस्कार डॉ. सुवेश, डॉ. आर्यन, डॉ. भाव्या एवं डॉ. गुरप्रीत को प्रदान किया गया।
समापन अवसर पर सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र एवं पुरस्कार महानिदेशक प्रो. (डॉ.) जय प्रकाश एवं प्राचार्य डॉ. अरिंदम सरकार द्वारा प्रदान किए गए।इस अवसर पर डेंटल कॉलेज के सभी विभागों के विभागाध्यक्ष और विद्यार्थी भी उपस्थित रहे ।
