home page

अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच ने मीटिंग में किया कार्यकारिणी का विस्तार

 | 
International Saint Intellectual Forum expanded its executive committee in a meeting

mahendra india news, new delhi
 अंतर्राष्ट्रीय संत बौद्धिक मंच रजि. 0171 (नरेंद्र मोदी विचार मंच) की एक बैठक जाट धर्मशाला में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष एडवोकेट विपिन कुमार शर्मा ने की। जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मा. चाणक्य, अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्मगिरी महाराज, अंतर्राष्ट्रीय मुख्य संगठन महामंत्री स्वामी राजेश्वर महाराज (डा. राजकुमार शर्मा), हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु तंवर व हरियाणा प्रदेश उपाध्यक्ष श्यामलाल बांसल से विचार-विमर्श के बाद कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए शेषपाल को जिला महासचिव, डबवाली से राजीव वढ़ेरा को मुख्य सलाहकार, रमन कुमार ख्योंवाली को खंड ओढां का प्रधान नियुक्त किया। इसके साथ-साथ कुछ लोगों ने संगठन की सदस्यता भी ग्रहण की,

जिसमें अंग्रेज सिंह, मलकीत सिंह, सुखवीर सिंह, सोमनाथ शामिल हंै। नियुक्त किए गए पदाधिकारियों को सर्टिफिकेट देकर पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इसके साथ-साथ सभी ब्लॉक अध्यक्ष को ये अधिकार दिया है कि वो अपनी कार्यकारिणी का जल्द से जल्द विस्तार करें, ताकि संगठन को मजबूती प्रदान की जा सके।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस संगठन का मुख्य उद्देश्य समाजसेवा के कार्य जैसे गौसेवा, गौ हत्या को बंद करने, प्रधानमंत्री के एक भारत-श्रेष्ठ भारत अभियान को बढ़ावा देना, पौधारोपण, सामाजिक कुरीतियों को दूर करना, जातीय भेदभाव दूर कर सभी धर्मों को समान समझना, भ्रूण हत्या के प्रति जागरूकता पैदा करना शामिल हंै।

WhatsApp Group Join Now