home page

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 : SIRSA के नगर परिषद चेयरमैन व पार्षदों ने लिया योग प्रशिक्षण

 | 
International Yoga Day 2026: Sirsa Municipal Council Chairman and Councillors underwent yoga training

Mahendra india news, new delhi
आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के निर्देशानुसार 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर जिला में लगातार प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को स्थानीय शहीद भगत सिंह स्टेडियम में नगर परिषद के पार्षदों के लिए विशेष योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद सिरसा के चेयरमैन वीर शांति स्वरूप भी मौजूद रहे।


जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. आशु शर्मा ने बताया कि इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में जिला योग समन्वयक डॉ. सुरेंद्रपाल नागर ने नगर परिषद प्रतिनिधियों एवं पार्षदों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत योगाभ्यास करवाया। इस अवसर पर वार्ड प्रतिनिधि राजन शर्मा, राखी मौर्य, पूजा सैनी, चंचल देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।


कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना के साथ हुई। इसके बाद प्रतिभागियों को यौगिक सूक्ष्म क्रियाओं का अभ्यास कराया गया, जिसमें ग्रीवा संचालन, स्कंध संचालन, कटि संचालन एवं घुटना संचालन शामिल रहे। योग प्रशिक्षकों ने योगासन सत्र में ताड़ासन, वृक्षासन, पादहस्तासन, अर्ध चक्रासन और त्रिकोणासन का अभ्यास करवाया गया। वहीं बैठकर किए जाने वाले योगासनों में भद्रासन, वज्रासन, अर्ध उष्ट्रासन, शशांकासन, उत्तान मंडूकासन और वक्रासन आदि का अभ्यास कराया गया।

WhatsApp Group Join Now


इस अवसर पर आयुष योग सहायक मोनिका एवं आईना ने विभिन्न योग क्रियाओं की बारीकियों से अवगत कराया। डॉ. सुरेंद्रपाल नागर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिलेभर में विभिन्न संस्थानों, विभागों एवं जनप्रतिनिधियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं ताकि अधिक से अधिक लोग योग से जुडक़र स्वस्थ जीवनशैली को अपनाएं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से 21 जून को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में अधिकाधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस दौरान आयुष विभाग से योग सहायक लवकेश, पंकज वर्मा, इंद्रजीत, प्रीति, मोनिका, सुनेहा गोदारा, हेमलता, निशा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।