home page

आईपीएल 2026: विराट कोहली को लेकर ओपनिंग मुकाबले से पहले आरसीबी के कोच ने किए कई खुलासे

 | 
IPL 2026: RCB coach makes several revelations about Virat Kohli before the opening match
mahendra india news, new delhi

आईपीएल 2026 का आगाज आज शनिवार यानि 28 मार्च से शुरू हो रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में आज आरसीबी का सामना हैदराबाद से होगा। यह मुकाबला बेंगलुरु के चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में शाम के समय 7:30 बजे शुरू होगा। 
आपको बता दें कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2025 के फाइनल में पंजाब किंग्‍स को हराकर पहली बार ट्रॉफी अपने नाम की थी। ऐसे में फ्रेंचाइजी की कोशिश जीत के साथ 19वें सीजन का आगाज करने पर होगी। 


ेरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्‍टार बल्‍लेबाज विराट कोहली बेहतरीन फॉर्म में हैं। वह इंडियन प्रीमियर लीग में कामयाबी हासिल करने के लिए जोश में हैं। टीम के हेड कोच एंडी फ्लावर ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पहले मैच से पहले इस बात का खुलासा किया। 

फ्लावर प्रेस कॉन्‍फ्रेंस के लिए आए
आईपीएल के ओपनिंग मैच से पहले एंडी फ्लावर पत्रकारों से बातचीत की। उन्‍होंने विराट कोहली पर बात की। हेड कोच ने कहा, "विराट कोहली मानसिक रूप से बहुत अच्छी स्थिति में हैं। वह स्वयं से बहुत कम्फर्टेबल हैं। फिर भी उनमें जीतने की जबरदस्त भूख है। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें शॉट लगाते हुए देखकर लगता है कि वह अपने पीक पर हैं।

हेड कोच ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की कंडीशन के बारे में बताया कि आरसीबी इस बार शुरुआती सीजन की तरह संघर्ष नहीं दोहराना चाहती। 2025 में स्टिकी पिच ने बल्लेबाजों को मुश्किल में डाल दिया था और चिन्नास्वामी में खेले गए मुकाबले में हाई-स्कोरिंग मैच साबित नहीं हुए थे। फ्लावर ने कहा कि टीम इस सीजन की शुरुआत में ही परिस्थितियों का आकलन करेगी और उसी के अनुसार खेलेगी।

WhatsApp Group Join Now


फ्लावर ने कहा, "पिछले साल चिन्नास्वामी में तीन मैच हारे थे और हमने उन अनुभवों से सबक सीखा। इस बार भी कंडीशन थोड़ी अलग हो सकती हैं, इसलिए हमें इसका आकलन करना होगा। अ


सबकी नजरें विराट पर 
आईपीएल में सबकी नजरें विराट कोहली पर टिकी है। कोहली आईपीएल के सबसे कामयाब बल्‍लेबाज हैं। पहले सीजन से आरसीबी के लिए खेल रहे विराट ने अब तक खेले 267 मुकाबले की 259 पारियों में 8661 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी औसत 39.54 की और स्‍ट्राइक रेट 132.85 की रही है। कोहली ने आईपीएल में 63 फिफ्टी के साथ ही 8 सेंचुरी लगाई हैं। आईपीएल में उनका बेस्‍ट प्रदर्शन नाबाद 113 रन है। विराट के पास आईपीएल में 9 हजार रन पूरे करने का अवसर है।