home page

जिला कुम्हार सभा के आजीवन सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया

 | 
It was decided to launch a special campaign to increase the number of lifetime members of the District Potters' Association

 जिला कुम्हार सभा सिरसा की आम  सभा की बैठक संपन्न
सामाजिक लेखा-जोखा सर्वसम्मति से पारित
सिरसा। जिला कुम्हार सभा सिरसा की आम  सभा की बैठक रविवार को जिला कुम्हार धर्मशाला, सिरसा में सभा के प्रधान कुम्भा राम सिंहमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में जिले भर से लगभग 200 समाज बंधुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अशोक वर्मा पूर्व चेयरमेन एचएलआरडीसी तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में गुरुदेव सिंह राही, पूर्व चेयरमैन  माटी कलां बोर्ड ने शिरकत की। अतिथियों का सभा के उप प्रधान जीत सिंह जलंधरा एवं समाज के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।

बैठक का प्रमुख एजेंडा वर्ष 2025-26 का सोशल आॅडिट रहा, जिसमें सभा की आय-व्यय का विस्तृत विवरण कोषाध्यक्ष पृथ्वी राज मलेठिया द्वारा प्रस्तुत किया गया। उपस्थित सदस्यों ने लेखा-जोखा पर संतोष व्यक्त करते हुए इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया। इसके अतिरिक्त गुरु दक्ष प्रजापति जयंती को जुलाई माह में भव्य रूप से मनाने तथा समाज में जागरूकता और एकता को बढ़ावा देने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में जिला कुम्हार सभा के आजीवन सदस्यों की संख्या बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने का निर्णय भी लिया गया। समाज के अधिक से अधिक लोगों को सभा से जोड़ने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। अपने संबोधन में अतिथियों ने समाज की एकजुटता, शिक्षा, स्वरोजगार और सामाजिक उत्थान पर बल देते हुए जिला कुम्हार सभा द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने समाज के युवाओं से संगठित होकर समाज और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्रभुदयाल घोडेला निवासी ढाणी शेरां ने 251000 रुपये व जसवंत आइतान निवासी भूना हाल चतरगढ़ पट्टी ने 251000 रुपये, कमरों के निर्माण हेतु व 21000 हजार रुपये मनीष घोडेला निवासी चतर गढ़ पट्टी ने सभा को दान स्वरूप भेंट किए।

WhatsApp Group Join Now

दुल्हा राम नोखवाल सेवानिवृत्त एक्सईएन ने 300 कुर्सियां सभा को दान दी। बैठक में प्रस्तुत सभी प्रस्तावों एवं एजेंडों को उपस्थित सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से सर्वसम्मति से पारित किया। सभा की कार्यवाही का सफल संचालन सभा के सचिव, प्राचार्य रामचंद्र नोखवाल ने किया। अंत में सभा के प्रधान कुम्भा राम सिंहमार ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर के कार्यकारिणी के सदस्य सतपाल सिंहमार, डा. बृज मोहन गेदर, डा. नौरंग राय, चानन दादर वाल, विनोद रेवाड़िया व अन्य सभी सदस्य मौजूद रहे। जलपान के बाद सभा का समापन किया गया।