इतिहास एवं पुरातत्व विभाग की दो छात्राओं ने यूजीसी-नेट परीक्षा में सफलता हासिल की
mahendra india news, new delhi
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय सिरसा के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग की दो छात्राओं ने यूजीसी-नेट परीक्षा में सफलता प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। विभाग की छात्रा सुनैना तथा कमलजीत कौर ने यूजीसी-नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
इतिहास एवं पुरातत्व विभाग के विभागाध्यक्ष प्रोफेसर विष्णु भगवान तथा प्रभारी डॉ नीलम रानी ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह विभाग के लिए अत्यंत गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सुनैना एवं कमलजीत कौर की सफलता से विभाग और विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा में वृद्धि हुई है।
विभाग के अन्य अध्यापकों डॉ रीतू एवं पंकज गर्ग ने भी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विश्वविद्यालय प्रशासन, विभागाध्यक्ष तथा शिक्षकों को दिया।
