home page

जगदीश लूना जिला अध्यक्ष तो चरणजीत वर्मा पुन: बीएमएस के जिला मंत्री बने

 | 
Jagdish Luna became the district president and Charanjeet Verma again became the district minister of BMS

mahendra india news, new delhi
भारतीय मजदूर संघ, जिला सिरसा का भव्य एवं प्रभावशाली अधिवेशन स्वामी विवेकानंद भवन, निकट स्काउट चौक, सिरसा में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सुरेश ने की तथा मंच संचालन जिला मंत्री चरणजीत वर्मा द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया।


कार्यक्रम का शुभारंभ उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री, मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता सोहनलाल गुप्ता व जिला कार्यकारिणी द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने ओजस्वी एवं अनुभवी संबोधन में उन्होंने संगठन की शक्ति, श्रमिक एकता एवं वर्तमान चुनौतियों पर विस्तृत मार्गदर्शन देते हुए कार्यकर्ताओं में नया जोश एवं ऊर्जा भर दी। अधिवेशन में विभिन्न विभागों एवं संगठनों से आए लगभग 127 पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस दौरान श्रमिकों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर जोरदार चर्चा हुई।

विशेष रूप से जॉब सिक्योरिटी एक्ट के लगातार लटकने पर सरकार के प्रति गहरा रोष व्यक्त किया गया। कार्यकतार्ओं ने कहा कि सरकार बार-बार तारीख बढ़ाकर मजदूरों के साथ अन्याय कर रही है, जिसको लेकर संगठन ने हुंकार भरी। इसके साथ ही पिछले 10 महीनों से मजदूरों की कॉपी (पंजीकरण) ना बनने, कई विभागों को जॉब सिक्योरिटी एक्ट में शामिल न करने, कर्मचारियों के ओटीपी ना आने जैसी गंभीर समस्याओं पर भी कड़ा आक्रोश व्यक्त किया गया। इन सभी मुद्दों के कारण भारतीय मजदूर संघ के प्रत्येक कार्यकर्ता में भारी रोष व्याप्त है। अधिवेशन में जिला मंत्री चरणजीत वर्मा ने अपने दो वर्ष के कार्यकाल की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। तत्पश्चात अध्यक्ष सुरेश ने कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की।

WhatsApp Group Join Now

चुनाव अधिवेशन की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जीवन सिंह ठाकुर द्वारा की गई, जिन्होंने संगठन की परंपरा अनुसार सर्वसम्मति से नई जिला कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें जिला अध्यक्ष जगदीश लुना (नॉन टीचिंग कर्मचारी संघ), जिला उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह (कम्प्यूटर लैब अटेंडेंट), जिला उपाध्यक्ष कैलाश जाखड़ (वित्तीय ठेका कर्मचारी संघ), जिला मंत्री चरणजीत वर्मा (अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ), जिला सह मंत्री प्रदीप (अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ), जिला सह मंत्री इन्द्र (आयुष विभाग), जिला कोषाध्यक्ष राजा (भवन निर्माण संगठन) को नियुक्त किया गया।

नई कार्यकारिणी के गठन के पश्चात उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जयघोष के साथ जोरदार स्वागत किया। इस अधिवेशन में अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा, अनुबंधित स्वास्थ्य कर्मचारी संघ हरियाणा, नॉन टीचिंग कर्मचारी संघ, भवन निर्माण संगठन, सी.पी.एल.ओ., स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, कम्प्यूटर लैब अटेंडेंट, वित्तीय संस्था ठेका कर्मचारी संघ, आई.टी.आई., आयुष विभाग सहित अनेक संगठनों के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अधिवेशन का समापन संगठन की एकजुटता, श्रमिक हितों की रक्षा एवं अपनी मांगों को लेकर संघर्ष को तेज करने के संकल्प के साथ हुआ।