home page

स्टील एंड फर्नीचर एसोसिएशन SIRSA के जयचंद कंबोज सर्वसम्मति से बने प्रधान

Jaichand Kamboj of Steel and Furniture Association SIRSA was unanimously elected as the President.

 
 | 
Jaichand Kamboj of Steel and Furniture Association SIRSA was unanimously elected as the President.   

सिरसा। सरकुलर रोड स्थित स्टील एंड फर्नीचर एसोसिएशन की एक मीटिंग शुक्रवार को आयोजित की गई। मीटिंग की अध्यक्षता हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के शहरी प्रधान कीर्ति गर्ग ने की। बैठक में प्रदेश महासचिव व जिलाध्यक्ष हीरालाल शर्मा भी मौजूद रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने जयचंद कंबोज को सर्वसम्मति से यूनियन का प्रधान बनाने का प्रस्ताव रखा,

जिसपर सभी दुकानदारों ने तालियों की करतल ध्वनि के साथ सहमति जताई। जबकि उपप्रधान दिनेश वधवा, महासचिव राजेश धवन, कोषाध्यक्ष बसंत अरोड़ा को नियुक्त किया गया। इस मौके पर नवनियुक्त प्रधान ने कहा कि व्यापारियों की सभी समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। इस मौके पर अरोड़ा स्टील से बसंत कुमार, शक्ति ट्रंक हाऊस रमेश सोनी, सत्कार स्टील राजेश, शगुन फर्नीचर से राजेश आहुजा, नामधारी फर्नीचर से सुखविंद्र सिंह, शिव शक्ति ट्रंक, गणपति उद्योग, कंबोज स्टील, जानकीदास एंड संस, शंकर स्टील उद्योग के संचालक सहित दिनेश, रिशभ, प्रेम कुमार, राजेश डाबर व अन्य दुकानदार उपस्थित थे।